Ruchika Singh New Video: मोदी जी, आपने मेरी जिंदगी नर्क बना दी... रुचिका सिंह ने फिर PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

Published : Aug 31, 2026, 12:25 PM ISTUpdated : Aug 31, 2026, 12:28 PM IST
Ruchika Singh New Video

सार

Ruchika Singh Latest Video: जंतर-मंतर विवाद के बाद एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें रुचिका सिंह PM मोदी पर फिर से आरोप लगाती सुनाई दे रही है। AAP और कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया है। देखें

Ruchika Singh Video: रुचिका सिंह पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन के बाद विवादों में आई थीं। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल हुआ था। अब रुचिका एक बार फिर चर्चा में हैं। एक नए वीडियो में वह प्रधानमंत्री पर अपनी “जिंदगी नरक” बनाने का आरोप लगाती दिखाई दे रही है। साथ ही, वह साफ तौर पर कहती है कि इस बार वह “पीछे नहीं हटेगी”। वह कहती है कि उसके साथ इतना कुछ हुआ कि अब उसे हर जगह अपना चेहरा छिपाना पड़ता है। वीडियो के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इसे अपने आधिकारिक X अकाउंट से शेयर किया, जिसके बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। जानिए रुचिका सिंह कौन है और नए वीडियो में क्या कहा। देखें…

‘मेरी जिंदगी नर्क बना दी’, वीडियो में कहती नजर आई रुचिका सिंह

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कहती है कि उन्होंने उसकी जिंदगी मुश्किल कर दी है। उसका आरोप है कि 15 साल की लड़की को इतना परेशान किया गया कि उसे हर जगह प्रताड़ना झेलनी पड़ी। वह यह भी कहती सुनाई देती है कि उसके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है और वह इस बार पीछे नहीं हटेगी। वीडियो में प्रधानमंत्री को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी सुनाई देती है। नीचे देखें रुचिका सिंह का नया वीडियो-

वकील ने AI वीडियो होने से किया इनकार, पहचान पर नहीं दी पुष्टि

रुचिका के वकील अनिल सिंह के अनुसार वीडियो AI से बनाया हुआ नहीं है। हालांकि, उन्होंने वीडियो में दिखाई दे रही लड़की के रुचिका होने की पुष्टि करने से इनकार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का दावा है कि वीडियो सबसे पहले रुचिका के नए इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि भी रिपोर्ट में नहीं की गई है।

Jantar Mantar के पुराने वीडियो से फिर जुड़ा मामला

यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक लड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। इसके बाद 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर Zero FIR दर्ज की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 353(1) और 356(1) लगाई गईं। बाद में जांच दिल्ली ट्रांसफर कर दी गई।

माफी के बाद फिर क्यों गरमाया मामला?

पुराने विवाद के बाद रुचिका का कथित माफीनामा भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। उसमें वह हाथ जोड़कर अपने बयान पर अफसोस जताती और माफी मांगती दिखाई दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी युवाओं को माफ करने और उन्हें एक और मौका देने की अपील की थी। अब सामने आए नए वीडियो ने उसी विवाद को फिर जिंदा कर दिया है। आप और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किशोरी को डराया-धमकाया गया और माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं PM MODI से माफी मांगने वाली रुचिका सिंह? जिसने CJP का शर्मनाक सच बताया

रुचिका सिंह कौन है?

रुचिका सिंह मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। जिसने इसी साल जनवरी में नोएडा के सेक्टर 150 (लोटस जिंग सोसाइटी) में एक फ्लैट खरीदा था। लेकिन फिलहाल कई सालों से अपनी मां के साथ फरीदाबाद में रहती है। बताया जाता है कि वह वर्तमान में एक स्टूडेंट है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, पुराने CJP प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी को लेकर भद्दी बातें कहने के विवाद के बाद रुचिका का परिवार नोएडा छोड़कर हरियाणा चला गया और फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। इससे पहले उसकी मां ने कथित तौर पर पुलिस, मीडिया और अन्य लोगों के बार-बार घर पहुंचने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें- NEET Protest: मोदी की माफी ने बेटी को दी नई जिंदगी, नाबालिग की मां ने अब PM से लगाई एक और गुहार

फिलहाल नए वीडियो की तारीख, स्थान और परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। यही वजह है कि वीडियो में किए गए दावों को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर है कि माफी और पीएम मोदी की अपील के बाद शांत होता दिख रहा यह विवाद नए वीडियो के साथ फिर राजनीतिक और सोशल मीडिया चर्चा में लौट आया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Vijay for PM 2029: मोदी-राहुल के बाद पीएम की रेस में थलापति विजय? भड़की कांग्रेस, सरकार गिराने की धमकी!
Tata Nexon Next Gen 2027: ‘प्रोजेक्ट गरुड़’, नया डिजाइन, ATLAS/X1 प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन अपडेट