Ruchika Singh Apology :‘’मैं बहुत ही ज्यादा शर्मिंदा हूं, मैंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जो कहा वह बहुत शर्मनाक है, जो माफी के लायक तो नहीं, फिर भी देश से माफी मांगती हूं। यर मेरी पहली और आखिरी गलती थी''। आइए जानते हैं नोएडा की रूचिका कौन है जो सीजेपी के बहकावे में आ गई थी।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के हुए आंदोलन की एक तरफ खूब तारीफ हो रही है। लेकिन वहीं कुछ लोग हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री को अपशब्द (गाली) कहने पर इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसी बीच नोएडा की एक 15 साल की लड़की का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उसने एक्स पर हाथ जोड़ते हुए माफीनामा वीडियो जारी किया है। वह कहती है कि यह गलती माफी के लायक तो नहीं है। क्योंकि इस पर मुझे खुद पर शर्म आ रही है।
कौन है रूचिका सिंह?
बता दें कि वीडियो शेयर करे पीएम मोदी और देश से माफी मांगने वाली लड़की का नाम रूचिका सिंह है, जो महज 15 साल की है, वह दिल्ली-एनसीआर यानि नोएडा की रहने वाली है। हालांकि बताया जाता है कि वह मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। जिसने इसी साल जनवरी में नोएडा के सेक्टर 150 (लोटस जिंग सोसाइटी) में एक फ्लैट खरीदा है। लेकिन फिलहाल कई सालों से अपनी मां के साथ फरीदाबाद में रहती है। बताया जाता है कि वह वर्तमान में एक स्टूडेंट है। लेकिन कहीं जॉब भी करती है।
यह मेरी पहली और आखिरी गलती…माफ कर दीजिए
वीडियो में रूचिका कहती है कि वह 23 जुलाई को अपने साथियों के साथ कॉनाट प्लैस गई थी। जहां कॉकरोच जनता पार्टी के लोग केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने मुझको बुलाया और मैं उनके बहकावे में आ गई। उनके साथ साथ मैं सरकार को अपशब्द कहने लगी। यह मेरी अपनी पहली और आखिरी गलती है। बता दें कि रूचिका का यह बयान उस वक्त आया जब पीएम मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कहा था कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली देने वाले को माफ कर दिया है। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।
रूचिका ने बताया CJP का गंदा सच?
रूचिका ने बताया है कि सीजेपी के लोग और छात्र प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी को बहुत गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। साथ ही बहुत कुछ कह रहे थे। वह मुझे और मेरी दोस्त को फोर्स करने लगे की तुम लोग भी गालियां दो...मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं कुछ ऐसा भी करूंगी, में अभी महज 16 साल की हूं, मेरी गलती बहुत शर्मसार करने वाली है। लेकिन माफ कर दीजिए, अब कभी ऐसा नहीं करूंगी।


