NEET विवाद पर आखिर ऐसा क्या बोले Sachin Tendulkar! एक लाइन ने मचा दी हलचल...

Published : Jul 23, 2026, 10:11 PM IST
Sachin Tendulkar Breaks Silence on NEET Paper Leak Says Failure Is Fine but Cheating Is Never Acceptable

सार

Sachin Tendulkar on NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बीच सचिन तेंदुलकर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असफल होना गलत नहीं, लेकिन नकल और शॉर्टकट कभी स्वीकार नहीं होने चाहिए।

Sachin Tendulkar On NEET Paper Leak : नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बीच देशभर में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। सीजेपी ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है और छात्रों से इसमें शामिल होने की अपील की है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर शिक्षा व्यवस्था में ईमानदारी और मेहनत की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि असफल होना गलत नहीं, लेकिन नकल और छल किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पिता की सीख का किया जिक्र

सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनके पिता एक प्रोफेसर थे और युवाओं का मार्गदर्शन करते थे। उन्होंने बचपन में जो सबसे बड़ी सीख दी, वह आज भी उनके जीवन का आधार है।

सचिन ने लिखा, "मेरे पिता हमेशा कहते थे कि असफल हो जाना ठीक है, लेकिन नकल करना बिल्कुल नहीं। जीवन में कभी शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि यही सोच हर छात्र और समाज के लिए प्रेरणा बन सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें: 149 Kmph की रफ्तार... पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ढेर, मयंक यादव ने रच दिया इतिहास

छात्रों की मेहनत पर नहीं उठने चाहिए सवाल

सचिन ने कहा कि किसी भी छात्र को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि उसकी सालों की मेहनत बेकार चली गई। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे या किसी राजनीतिक मांग पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन स्पष्ट कहा कि देश का भविष्य ईमानदारी, योग्यता और निष्पक्ष व्यवस्था पर ही टिकता है।

उन्होंने सभी से ऐसा माहौल बनाने की अपील की, जहां मेहनत का सम्मान हो, प्रतिभा को अवसर मिले और योग्य छात्रों का भरोसा कभी न टूटे।

आंदोलन के बीच आया बड़ा संदेश

सचिन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 20 जुलाई को हजारों छात्रों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, जिसे दिल्ली पुलिस ने रोक दिया था।

ऐसे माहौल में सचिन तेंदुलकर का संदेश राजनीतिक बहस से अलग शिक्षा में नैतिक मूल्यों और ईमानदारी की जरूरत पर केंद्रित माना जा रहा है। उनका मानना है कि देश का भविष्य तभी सुरक्षित होगा, जब मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास कायम रहेगा और सफलता का रास्ता केवल योग्यता से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: 99 मीटर का छक्का और रिकॉर्डों की बरसात... वैभव की पारी ने लूट ली महफिल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM मोदी के ऐलान के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की 26 दिन की भूख हड़ताल, आखिर किन शर्तों पर माने?
24 जुलाई की 10 बड़ी सुर्खियां: वांगचुक का अनशन खत्म, PM का बड़ा ऐलान और दुनिया में बढ़ता तनाव