'5 मिनट में बिहार के मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल' CM बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार PM मोदी से मिले

Published : Apr 21, 2026, 05:37 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इससे पहले सम्राट ने बीजेपी दफ्तर पहुंचकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर चर्चा हुई। 

PREV
14

CM बनने के बाद पहली बारी PM मोदी से मिले सम्राट

बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी आज मंगलवार को सीएम पद की शपथ लेने के 6 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। बता दें कि पीएम और सीएम की यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

24

नितिन नवीन से 5 मिनिट की मीटिंग में मंत्रिमंडल फाइनल

सीएम सम्राट चौधरी पीएम मोदी से मिलने बीजेपी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मीटिंग की। बताया जा रहा सम्राट ने नितिन नवीन से बिहार के मंत्रिमंडल में नामों की लिस्ट लेकर पहुंचे थे, जिसे फाइनल कर दी है। दोनों के बीच महज 5 मिनट चर्चा हुई।

34

सम्राट चौधरी ने बताया पीएम से हुई क्या बात

सम्राट चौधरी ने पीएम से मिलने के बाद एक्स पर पोस्ट कर लिखा-प्रधानमंत्री जी आज शिष्टाचार भेंट हुई। पीएम से राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

44

बिहार सरकार का नया मंत्रिमंडल कैसा होगा।

बता दें कि दो से तीन दिन में बिहार सरकार का नया मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बताया जा रहा है कि इसमें बीजेपी कोटे से सभी नाम तय कर लिए गए हैं। जातीय और क्षेत्र के समीकरण को ध्यान में रखकर मिनिस्टर तय किए जाएंगे। वहीं कई युवा नेताओं को भी मंत्री बनाया जाएगा। जिसमें कई महिलाओं के नाम भी बताए जा रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories