
दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भोपरा बॉर्डर पर करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई है। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। उधर, दिल्ली-गुरुग्राम के सरहोल बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। देखिए, दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा के क्या हैं इंतजाम।