NEET EXAM 2026 रद्द होते ही देशभर में बवाल हो गया। जश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक छात्रों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल किए। वहीं इस मामले में CB Iने जांच शुरू जांच पड़तल शुरू रदी है।
मंगलवार को एक ऐसा फैसला हुआ जिससे हर कोई हैरान था। यह फैसला था देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET मंगलवार को रद्द करना। साफ शब्दों में कहें तो नीट पेपर लीक के आरोपों के बीच आज दोपहर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यानि 3 मई को 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने डॉक्टर बनने के लिए जो प्रवेश परीक्षा दी थी, वो निरस्त कर दी गई है। NTA) ने कहा कि अब दोबारा एग्जाम को कराया जाएगा। जैसे ही यह आदेश जारी हुआ तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केंद्र सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध होने लगा। कोई इसे शिक्षा घोटाला बता रहा है तो किसी ने नीट स्कैम करार दिया।
25
छात्रो के साथ पैरेंट्स ने भी किया विरोध
कई जगह तो छात्रो के साथ उनके पैरेंट्स ने भी विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं यह तस्वीर राजधानी दिल्ली की है। जहां NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
35
NEET विरोध की तस्वीर तिरुवनंतपुरम की
विरोध की यह तस्वीर तिरुवनंतपुरम की है। जहां एनटीए द्वारा एनईईटी-यूजी परीक्षा रद्द करने के बाद एसएफआई ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरी।
देशभर में जगह जगह नीट एग्जाम कैंसिल होने के बाद विरोध जारी है। जिन लोगों को इस एक्जाम में पास होने की उम्मीद थी, वह गु्स्से में है। उनका कहना है कि विभाग और सरकार की नाकामी की वजह से हमारी मेहनत पर पानी फिर गया। जरूरी नहीं है कि दोबारा एग्जाम हो तो उसमें हमारे अच्छे नंबर ही आ जाएं।
55
NEET की दोबारा परीक्षा कब होगी?
नीट एग्जाम के पेपरलीक को लेकर केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा- इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। 6 से 8 दिन में दोबारा एक्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।