प्रतीक यादव की बीमारी से मौत या सोची-समझी साजिश? तेजस्वी यादव के 'विस्फोटक' ट्वीट से मचा हड़कंप

Published : May 13, 2026, 11:12 AM ISTUpdated : May 13, 2026, 11:17 AM IST

प्रतीक यादव की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पारिवारिक विवाद, पत्नी अपर्णा यादव से तनाव और यादव परिवार से दूरी की चर्चाओं के बीच लोग इसे सामान्य मौत मानने को तैयार नहीं हैं। आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने प्रतीक की मौत पर सवाल उठाए हैं?  

PREV
16

Prateek Yadav death: मुलायम परिवार के छोटे बेटे प्रतीक यादव की 38 साल की उम्र में हुई मौत अब महज एक चिकित्सा दुर्घटना नहीं रह गई है। जहां एक ओर पूरा यादव कुनबा शोक में डूबा है, वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों में आरोपों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम से वायरल हो रहे एक पोस्ट ने सीधा सवाल खड़ा कर दिया है-"क्या प्रतीक यादव की मौत के पीछे कोई साजिश है?"

26

रिश्तों की कड़वाहट और तलाक की चर्चा: क्या था पर्दे के पीछे?

तेजस्वी यादव के कथित दावों के बाद अब प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के निजी रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उठाए गए सवालों में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। आरोप है कि दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया था कि बात तलाक तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद में मामला सुलझने की खबरें आईं, लेकिन तेजस्वी के ट्वीट ने उन जख्मों को फिर से कुरेद दिया है।

36

"हट्टे-कट्टे" प्रतीक की अचानक मौत पर सवालिया निशान

38 साल की उम्र, गठीला शरीर और फिटनेस का ऐसा जुनून कि दुनिया मिसाल दे-ऐसे में प्रतीक यादव की अचानक मौत किसी के गले नहीं उतर रही है। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में इसी बात पर जोर दिया है कि एक स्वस्थ दिखने वाला व्यक्ति अचानक 'ब्रॉट डेड' कैसे हो सकता है? क्या यह सिर्फ एक सामान्य फेफड़ों की बीमारी थी या इसके पीछे कोई गहरी कहानी छिपी है जो अभी तक सामने नहीं आई है?

46

फिटनेस आइकन की अचानक मौत ने बढ़ाई बेचैनी

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे। सोशल मीडिया पर उनके जिम वीडियो और ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें वायरल होती रहती थीं। ऐसे में एक स्वस्थ और फिट दिखने वाले शख्स की अचानक मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती रिपोर्ट्स में मौत का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फेफड़ों की समस्या और ब्लड क्लॉट की बात सामने आई, जबकि कुछ चर्चाओं में जहर दिए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

56

परिवार में दूरियां: क्या अपर्णा बनीं वजह?

विवाद सिर्फ निजी रिश्तों तक सीमित नहीं है। चर्चा यह भी है कि अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने और उनके राजनीतिक स्टैंड की वजह से ही प्रतीक यादव ने अपने बड़े भाई अखिलेश यादव और मुख्य यादव परिवार से दूरियां बना ली थीं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे होने के नाते प्रतीक हमेशा से एक अलग धुरी पर रहे हैं, लेकिन तेजस्वी के आरोपों ने अब इस दूरी को एक नया और संदिग्ध रंग दे दिया है।

66

सस्पेंस बरकरार: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआती तौर पर मौत की वजह संदिग्ध मानी है और 'जहर' की आशंका भी जताई जा रही है। तेजस्वी यादव के "देखते हैं क्या सच सामने आता है?" वाले बयान ने पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है। अब सबकी नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच पर टिकी हैं, जो यह साफ करेगी कि यह महज एक बीमारी थी या वाकई यादव परिवार के चिराग को बुझाने के पीछे कोई बड़ी साजिश रची गई थी।

डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और वायरल पोस्ट पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस पोस्ट की एशियानेट न्यूज नेटवर्क पुष्टि नहीं करता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories