
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग का नया वीडियो सामने आने के बाद घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। वीडियो में फैंस की भीड़ के बीच बाइक सवार दो युवक कथित तौर पर हथियार निकालकर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर और कार्यक्रम की शूटिंग करने आए एक ब्लॉगर के घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
सामने आए वीडियो के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ कार में बैठकर प्रशंसकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। वीडियो में एक युवक कार के सामने की ओर से गोली चलाता दिखाई देता है, जबकि दूसरा टाइगर के बगल वाली खिड़की की तरफ हथियार तानता नजर आता है।
वीडियो में दूसरे हथियार से गोली चलने की पुष्टि स्पष्ट नहीं होती। हालांकि, कार के बेहद करीब हुई इस घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर चार राउंड फायरिंग करने के बाद बाइक से फरार हो गए।
#BREAKING : Video footage of the moment showing three shooters opening fire at Tiger Shroff and his car. https://t.co/qlxFjt075X
— upuknews (@upuknews1) October 18, 2026
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, विपक्ष ने पूछा- मुंबई में क्या हो रहा है?
मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित गर्ग के मुताबिक, घटना शाम करीब सात बजे हुई। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार, अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस के हाथ में चोट आई है। वहीं, 35 वर्षीय ब्लॉगर उमेश चव्हाण भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें छाती से करीब दो इंच नीचे गोली लगी होने की जानकारी दी गई है। उनका इलाज जारी है।
Mumbai - The first visuals of Bollywood actor Tiger Shroff following the reported firing incident in Mumbai’s Juhu area have surfaced. In the video, Tiger Shroff is seen getting into the driver’s seat of a car and leaving the area shortly after the firing. https://t.co/ZwC4CwStfM
— NextMinute News (@nextminutenews7) October 18, 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ से बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटी हों या आम नागरिक, सभी की सुरक्षा सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है। शिंदे ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान, फायरिंग के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की वजह से टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला? हमलावरों ने बताया अगला नंबर किसका
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।