तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शपथ ग्रहण के अगले ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन से मुलाकात कर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है।
सिनेमा के सुपरस्टार से राजनीति के हीरो बने तमिलनाडु के सीएम बने सी. जोसेफ विजय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ से लेकर ताबड़तोड़ फैसले त सुर्खियां बटोर रहे हैं। राज्य की सत्ता संभाले अभी एक दिन बीता है कि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे वायरल हो गई हैं। लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
26
खुद विजय स्टालिन के घर पहुंचे
दरअसल, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शपथ ग्रहण के अगले ही दिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन के घर जा पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं हाथ मिलाया और गले मिले। साथ ही एक दूसरे को शॉल और गुलदस्ता देकर वेलकम भी किया।
36
जब तमिलनाडु के दो दिग्गज मिले
सीएम विजय और स्टालिन की मुलाकात का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो वह छा गया। विजय स्टालिन की मुलाकात का पल देखने लायक था। क्योंकि घर के प्रवेश द्वार पर ही पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने विजय का स्वागत करने के लिए खड़े थे। जो उनको अंदर लेकर गए।
पूर्व सीए एम. के स्टालिन ने विजय को देखते ही हाथ मिलाया और दोनों एक-दूसरे के गले लगे। साथ ही स्थालिन ने विजय को इस शानदार जीत की बधाई भी दी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को बुके और शॉल भी दिए।
56
कड़वाहट और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता खत्म?
यूजर तरह तरह के कमेट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा एक अच्छा राजनेता ऐसा ही होता है, जो जनता के विकास के लिए कड़वाहट और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की दीवारों को गिरा दे।
66
एक-दूसरेको कोसते थे
इन तस्वीरों को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि विजय और स्टालिन कुछ दिन पहले एक दूसरे के दुश्मन की तरह नजर आते थे। चुनाव जीतन के लिए दोनों ने पता नहीं क्या नहीं बोला। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे के घोर विरोधी हैं। गजब की टक्कर देखने को मिली। लेकिन राजनीतिक पंडितों ने उनकी इस मुलाकात को शानदार पहल बताया। उन्होंने कहा- नए मुख्यमंत्री का अपने पूर्ववर्ती से मिलना तमिलनाडु की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती देता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।