
Today Top 10 Morning News: भारत की राजनीति, रक्षा, अर्थव्यवस्था और मौसम से लेकर मध्य-पूर्व के बढ़ते तनाव तक, आज की 10 बड़ी खबरें कई अहम घटनाक्रमों पर केंद्रित हैं। कर्नाटक में नए नेतृत्व की शुरुआत, राफेल सौदा, RBI की AI सुरक्षा पहल, मॉनसून की स्थिति और वैश्विक कूटनीतिक हलचलें आज सुर्खियों में हैं। देश और दुनिया के ताज़ा अपडेट जानने के लिए इसे पढ़ें........।
डी.के. शिवकुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ: सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस के संकटमोचक डी.के. शिवकुमार आधिकारिक तौर पर कर्नाटक की कमान संभालेंगे। हाईकमांड में कैबिनेट विभागों को बांटने के लिए पर्दे के पीछे भारी खींचतान जारी है।
114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद शुरू: भारतीय सेना को महाशक्तिशाली बनाने के लिए फ्रांस को ₹3.25 लाख करोड़ का 'अनुरोध पत्र' भेजा गया है। "मेक इन इंडिया" के तहत 94 राफेल भारत में ही बनेंगे, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन-पाक की टेंशन बढ़ेगी।
RBI का नया चक्रव्यूह "AI शील्ड": ऑनलाइन घोटालों और फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कवच तैयार कर रहा है। यह सिस्टम रियल-टाइम में संदिग्ध लेनदेन को पकड़कर ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रखेगा।
केरल में मॉनसून सुस्त, 28 जिलों में आंधी का अलर्ट: शुरुआती रफ्तार के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून थोड़ा धीमा पड़ा है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भीषण गर्मी और तूफान की चेतावनी दी है। बेमौसम मिजाज से कर्नाटक में आम की पैदावार 5 लाख टन घट गई है।
ZEE Network को मिले FIFA World Cup 2026 के राइट्स: भारत में फीफा विश्व कप 2026 के एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्टिंग राइट्स जी-नेटवर्क ने खरीद लिए हैं। फैंस टीवी पर एचडी क्वालिटी और ZEE5 ऐप पर हर मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग मुफ्त देख सकेंगे।
सेना में जबरन भर्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरे यहूदी: यरुशलम और तेल अवीव में हजारों अति-रूढ़िवादी यहूदियों ने हिंसक प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर ट्रेनों और गाड़ियों में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के बीच अचानक शुरू हुई बातचीत से मिडिल-ईस्ट का तनाव कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने से भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 95.03 पर आ गया है।
वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही ध्वस्त किए ड्रोन: कुवैत की एयर डिफेंस यूनिट्स ने देश पर हुए बड़े मिसाइल और आत्मघाती ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। सेना ने कहा है कि खतरा टल चुका है और किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।
इज़राइल और हिज़्बुल्ला के बीच तनाव कम करने की कोशिश: लेबनान सीमा पर जारी गोलाबारी को रोकने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में वाशिंगटन में एक हाई-लेवल मीटिंग हुई है। बुधवार तक चली इस बैठक का मकसद दोनों देशों को युद्ध से रोकना है।
अल नीनो से तपेगी धरती, पूरी दुनिया में भुखमरी का खतरा: UN की जलवायु संस्था ने अलर्ट जारी किया है कि अल नीनो के कारण इस साल वैश्विक तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है। भीषण लू से जनजीवन प्रभावित होगा और दुनिया भर में फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।