India-US Big Deal: टेक्सास में $300 बिलियन की ऑयल रिफाइनरी, रिलायंस को ट्रंप ने क्यों कहा, धन्यवाद?

Published : Mar 11, 2026, 08:16 AM IST

US Energy Shock: क्या टेक्सास में बनने वाली $300 बिलियन की नई ऑयल रिफाइनरी अमेरिका को फिर से एनर्जी सुपरपावर बना देगी? डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राउन्सविले प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज को धन्यवाद दिया-क्या बदलेगा ग्लोबल ऑयल मार्केट?

PREV
17

Trump Announces $300B Texas Oil Refinery: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने टेक्सास में एक बड़ी ऊर्जा परियोजना की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ब्राउन्सविले, टेक्सास में लगभग 300 बिलियन डॉलर की नई ऑयल रिफाइनरी बनाई जाएगी। इसे अमेरिका में पिछले करीब 50 सालों में बनने वाली पहली नई ऑयल रिफाइनरी बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर ट्रंप ने भारत और उसकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) का भी धन्यवाद किया। ट्रंप के अनुसार यह निवेश अमेरिका के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है और हजारों लोगों को रोजगार देगा।

27

टेक्सास में बनने वाली यह नई रिफाइनरी इतनी खास क्यों है?

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ (Truth Social) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह रिफाइनरी पोर्ट ऑफ ब्राउन्सविले के पास बनाई जाएगी। उनका दावा है कि यह परियोजना अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाएगी और देश को फिर से “एनर्जी डॉमिनेंस” की स्थिति में पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि यह डील करीब 300 बिलियन डॉलर की है और इसे अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा डीलों में से एक माना जा रहा है।

37

भारत की रिलायंस कंपनी का इस प्रोजेक्ट से क्या संबंध है?

ट्रंप ने अपने बयान में भारत के साझेदारों और रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) को खास तौर पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में अंतरराष्ट्रीय निवेश और सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रिलायंस को दुनिया की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल कंपनियों में गिना जाता है, इसलिए इस प्रोजेक्ट में उसका नाम जुड़ना काफी अहम माना जा रहा है।

47

क्या इस रिफाइनरी से हजारों नई नौकरियां मिलेंगी?

ट्रंप का कहना है कि इस परियोजना से साउथ टेक्सास में हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा होगा। उनके मुताबिक यह रिफाइनरी न केवल घरेलू बाजार के लिए ईंधन तैयार करेगी बल्कि अमेरिका के तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के एक्सपोर्ट को भी बढ़ाने में मदद करेगी।

57

क्या यह दुनिया की सबसे क्लीन रिफाइनरी होगी?

ट्रंप ने दावा किया कि ब्राउन्सविले में बनने वाली यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे आधुनिक और क्लीन रिफाइनरी होगी। इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और ऊर्जा उत्पादन ज्यादा होगा। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी परियोजना को पूरा होने में कई साल लग सकते हैं।

67

क्या यह “अमेरिका फर्स्ट” एनर्जी रणनीति का हिस्सा है?

ट्रंप ने इस परियोजना का श्रेय अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति को दिया। उनके अनुसार उनकी सरकार ने नियमों को आसान बनाया और टैक्स कम किए, जिससे विदेशी और घरेलू निवेश अमेरिका में वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा।

77

क्या बदल सकता है वैश्विक तेल बाजार?

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर यह रिफाइनरी तय योजना के मुताबिक बनती है, तो अमेरिका के तेल उत्पादन और निर्यात क्षमता में बड़ा इजाफा हो सकता है। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी असर पड़ सकता है।फिलहाल यह घोषणा ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी खबर बन गई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories