MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Hormuz Strait Mystery: US नेवी ने टैंकर को एस्कॉर्ट किया या नहीं? डिलीट पोस्ट ने बढ़ाया शक

Hormuz Strait Mystery: US नेवी ने टैंकर को एस्कॉर्ट किया या नहीं? डिलीट पोस्ट ने बढ़ाया शक

Breaking News: क्या सच में US नेवी ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तेल टैंकर को एस्कॉर्ट किया था? US एनर्जी सेक्रेटरी की पोस्ट अचानक डिलीट, व्हाइट हाउस और ईरान दोनों ने किया इनकार। क्या बढ़ता Hormuz Strait Crisis तेल सप्लाई को खतरे में डाल सकता है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 11 2026, 07:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Hormuz Strait Crisis: गल्फ क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया था कि US Navy ने एक तेल टैंकर को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित एस्कॉर्ट किया ताकि दुनिया में तेल की सप्लाई जारी रह सके। लेकिन कुछ ही समय बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई, जिसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर सच क्या है। वहीं व्हाइट हाउस और ईरान दोनों ने इस दावे को गलत बताया, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : X

क्या सच में US नेवी ने तेल टैंकर को एस्कॉर्ट किया?

क्रिस राइट ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने एक तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, यह पोस्ट बाद में हटा दी गई। बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वीडियो को गलत कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, इसलिए इसे हटा दिया गया।

Related Articles

Related image1
Israel Iran War Escalation: इजराइल का खतरनाक प्लान आया सामने-Video में देखिए नेतन्याहू ने चेतावनी
Related image2
US-Israel-Iran War: लेबनान के बेरूत में इज़राइली एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत-ईरानी F-14 जेट तबाह
37
Image Credit : X

व्हाइट हाउस ने इस दावे से इनकार क्यों किया?

जब पत्रकारों ने इस बारे में सवाल पूछा, तो व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने साफ कहा कि अमेरिकी सेना ने अब तक किसी भी जहाज या तेल टैंकर को होर्मुज स्ट्रेट से एस्कॉर्ट नहीं किया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने भी मीडिया एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में यही बात दोहराई। इससे ऊर्जा मंत्री के पहले के बयान पर और सवाल खड़े हो गए।

47
Image Credit : X

ईरान ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?

ईरान ने भी इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता अलीमोहम्मद नैनी ने कहा कि यह दावा पूरी तरह झूठा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी जहाज या उसके सहयोगी इस क्षेत्र में कोई सैन्य गतिविधि करते हैं, तो ईरान की मिसाइलें और ड्रोन तुरंत जवाब देंगे। ईरान ने पहले भी कई बार कहा है कि अगर संघर्ष और बढ़ा, तो वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना सकता है।

57
Image Credit : X

क्यों इतना अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल और बड़ी मात्रा में LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) इसी रास्ते से गुजरती है। अगर यह रास्ता बंद हो जाता है या यहां तनाव बढ़ता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई और तेल की कीमतों पर पड़ सकता है।

67
Image Credit : X

क्या ट्रंप ने होर्मुज पर कब्ज़ा करने की धमकी दी?

इस विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने तेल सप्लाई को रोकने की कोशिश की, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट को अपने नियंत्रण में लेने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।

77
Image Credit : X

क्या दुनिया के तेल बाजार पर पड़ सकता है असर?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में संघर्ष बढ़ता है या यह रास्ता बंद होता है, तो तेल की कीमतों में अचानक बड़ा उछाल आ सकता है। इसी वजह से दुनिया के कई देश इस समुद्री रास्ते पर हो रही हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सवाल यही है कि क्या US नेवी ने सच में टैंकर को एस्कॉर्ट किया था या यह सिर्फ एक गलत जानकारी थी? सच्चाई जो भी हो, लेकिन यह साफ है कि होर्मुज स्ट्रेट एक बार फिर वैश्विक तनाव का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
ईरान इजराइल वॉर
ईरान
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मनुस्मृति पर राहुल गांधी का बयान, भड़के हिमन्त बिश्व शर्मा; पूछ दिया ऐसा सवाल कि मच गया बवाल
Recommended image2
7 साल बाद भारत आएंगे Xi Jinping? 400 लोगों का दल तैयार, BRICS से पहले बड़ी हलचल
Recommended image3
Now Playing
Devendra Nath Mahato ने Launch किया Protest का Phase-2 , बताया क्या है भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Recommended image4
पुलिस के सामने रेत दिया खुद का गला! सीतापुर की ये घटना सुन सर पकड़ लेंगे आप!
Recommended image5
Now Playing
फिर से आंदोलन की तैयारी में है CJP, अभिजीत दीपके ने राज्य सरकारों से पूछ लिए ये सवाल
Related Stories
Recommended image1
Israel Iran War Escalation: इजराइल का खतरनाक प्लान आया सामने-Video में देखिए नेतन्याहू ने चेतावनी
Recommended image2
US-Israel-Iran War: लेबनान के बेरूत में इज़राइली एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत-ईरानी F-14 जेट तबाह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved