TRUMP TARIFF WAR: ट्रंप के नए टैरिफ वार से भारत को कितना नुकसान? क्या अमेरिका के सामने झुकेगा भारत?

Published : Nov 26, 2026, 12:34 PM IST
Trump Tariff War

सार

ट्रंप ने भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का दबाव बनाया है, जो ट्रेड डील से 17% हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका राजनीतिक कारण अधिक है। इससे भारतीय निर्यात पर तुरंत असर कम होगा, पर कारोबार में अनिश्चितता जरूर बढ़ेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 16 देशों पर टैरिफ का नया दबाव बना दिया है। अमेरिका की प्रस्तावित कार्रवाई के तहत भारत पर टैरिफ 25 फीसदी तक पहुंच सकता है, हालांकि ट्रेड डील होने की स्थिति में इसे 17 फीसदी तक सीमित रखने की बात कही गई है। इस बीच भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत भी जारी है। सवाल यह है कि क्या ट्रंप की नई टैरिफ रणनीति भारत पर दबाव बनाने की कोशिश है? क्या इससे भारतीय निर्यात और अमेरिकी बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा प्रभावित होगी? पूर्व राजनयिक महेश सचदेवा का कहना है कि इन टैरिफ के पीछे आर्थिक से ज्यादा राजनीतिक कारण दिखाई देते हैं। उनका मानना है कि भारत के निर्यात पर तत्काल बड़े नकारात्मक असर की आशंका कम है और ट्रेड डील भारत के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन बार-बार बदलते टैरिफ से कारोबार में अनिश्चितता जरूर बढ़ रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Himachal Wedding: वृद्धाश्रम में 75 साल के दूल्हे ने थामा 63 साल की महिला का हाथ, भावुक कर देगी कन्हैया लाल की कहानी
न कद बड़ा, न वजन भारी... फिर भी कीमत 1 करोड़! पुष्कर मेले की स्टार बनी 2 साल की भैंस