US Tariff Threat:'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' को टैरिफ की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका?

Published : Nov 26, 2026, 12:04 PM IST
us tariff on india make in india atmanirbhar bharat pli policy explained

सार

अमेरिका ने मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और PLI योजनाओं पर सवाल उठाते हुए भारतीय सामानों पर 25% तक टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। जानिए ट्रंप प्रशासन को भारत की मैन्युफैक्चरिंग नीतियों से क्या परेशानी है।

US Tariff Threat: भारत अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाकर दुनिया का बड़ा उत्पादन केंद्र बनना चाहता है। मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और PLI जैसी योजनाएं इसी रणनीति का हिस्सा हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को भारत की यही औद्योगिक नीति खटक रही है। अमेरिका का आरोप है कि सरकारी प्रोत्साहन के दम पर भारत जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता तैयार कर रहा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों और कामगारों को नुकसान हो सकता है। इसी दलील के आधार पर भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। आखिर अमेरिका की आपत्ति क्या है और भारत ने इसका क्या जवाब दिया?

US Tariff on India: ज्यादा उत्पादन से अमेरिका को क्या खतरा?

  • अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) का कहना है कि सरकारी नीतियां घरेलू मांग से अधिक उत्पादन को बढ़ावा दे सकती हैं।
  • अतिरिक्त सामान दूसरे देशों में निर्यात होने से अमेरिकी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
  • अमेरिका ने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत भारत की औद्योगिक और व्यापार नीतियों की जांच की है।

Make in India और PLI क्यों बने अमेरिकी रिपोर्ट का हिस्सा?

  • USTR ने मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजनाओं पर सवाल उठाए हैं।
  • अमेरिकी पक्ष का तर्क है कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन बाजार की मांग से ज्यादा फैक्ट्री क्षमता बढ़ा सकते हैं।
  • रिपोर्ट में स्टील, सोलर, फार्मा, मेडिकल डिवाइस और ICT सेक्टर को भी चिंता वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है।

China Factor: भारत की नीतियों में अमेरिका को क्या खटक रहा है?

  • अमेरिका को चीन जैसी गैर-बाजार अर्थव्यवस्थाओं से भारत के आयात और निवेश पर भी आपत्ति है।
  • USTR ने भारतीय श्रम कानूनों और विदेशी कंपनियों के लिए बाजार तक पहुंच की बाधाओं पर सवाल उठाए हैं।
  • अमेरिकी आरोप है कि इन स्थितियों से भारतीय निर्माताओं को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलता है।

India-US Trade Deal: 25% से 17% तक कैसे घट सकता है टैरिफ?

  • USTR ने भारतीय सामानों पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। व्यापार समझौता होने पर इसे 17% तक रखने की बात कही गई है।
  • भारत ने अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि देश के किसी भी क्षेत्र में ऐसी स्थिति नहीं है।
  • प्रस्ताव पर 5 जनवरी 2027 तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी गई हैं और 25 जनवरी को सुनवाई तय है।

फिलहाल टैरिफ अंतिम रूप से लागू नहीं हुआ है। ऐसे में भारत के सामने अपनी औद्योगिक नीतियों का बचाव करने और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने, दोनों की चुनौती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रंप की टैरिफ नीति पर अमेरिका में ही बगावत! भारत समेत 14 देशों पर 20% टैक्स की तैयारी
UP Chunav 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर खींचतान! इमरान मसूद ने अखिलेश को दिया क्लियर मैसेज!