
अंकारा, तुर्की: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य व कूटनीतिक तनाव के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और फिल्मी घटनाक्रम सामने आया है। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की एक विस्फोटक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से मिली एक "भरोसेमंद हत्या की धमकी" (Credible Threat) के बाद तुर्की से रवाना होते समय ट्रंप ने गुप्त तरीके से प्रेसिडेंशियल एयरक्राफ्ट 'एयर फ़ोर्स वन' को छोड़कर एक छोटे सैन्य विमान में स्विच कर लिया। इस हैरतअंगेज़ सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान दुनिया और यहाँ तक कि एयर फ़ोर्स वन में सवार पत्रकारों को यही लगा कि राष्ट्रपति उसी विमान में मौजूद हैं।
🚨 WOW! President Trump outsmarted Iranian threats in Turkey by jumping in a CATERING TRUCK to swap planes when the world thought he was on the legacy Air Force One
This is a JAMES BOND-style mission
Per reports, President Trump boarded Air Force One in Turkey, while a Secret… pic.twitter.com/7QrZb7ChLw— Nick Sortor (@nicksortor) August 11, 2026
यह पूरा वाकया 8 जुलाई का है, जब तुर्की में बातचीत समाप्त होने के बाद अमेरिकी अधिकारियों को ट्रंप की जान को खतरा होने का सटीक इंटेलिजेंस इनपुट मिला।
🆕 According to a Washington Post report, President Trump left Turkey last month on a different military aircraft in secret after intelligence indicated a credible Iranian plot to assassinate him.
Officials publicly claimed he was traveling on Air Force One.
Reporters and… pic.twitter.com/lrcDLpAfhK— Bella (@stockbella) August 11, 2026
सार्वजनिक फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, तुर्की से निकलने के बाद तीनों अमेरिकी विमानों ने अलग-अलग रूट अपनाए। कतर का विमान "SAM 33" कॉल साइन के साथ उड़ा, जबकि पत्रकारों को ले जा रहा डमी एयर फ़ोर्स वन राष्ट्रपति के न होने के बावजूद "AF1" कॉल साइन के साथ उड़ान भरता रहा और रात लगभग 22:29 बजे ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल पहुँचा। दूसरी ओर, ट्रंप को ले जा रहा C-32A रडार ट्रैकिंग से पूरी तरह गायब रहा और चुपके से 22:20 बजे ब्रिटेन में लैंड हुआ।
ब्रिटेन से अमेरिका की वापसी उड़ान के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से बात की, हालांकि उन्होंने प्लेन बदलने की बात को सीधे तौर पर स्वीकार नहीं किया। जब उनसे पूछा गया कि खिड़कियों के पर्दे बंद करने का आदेश क्यों दिया गया था, तो उन्होंने कहा: "क्योंकि आप उन बुरे लोगों की वजह से एक खतरनाक उड़ान पर हैं जिनसे हमें निपटना पड़ता है।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हर समय अपनी जान का खतरा रहता है और वे ईरान की हिट लिस्ट में "नंबर वन" पर हैं।
व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका अपने दुश्मनों के खतरों से राष्ट्रपति और उनके स्टाफ की सुरक्षा के लिए हर आधुनिक तकनीक और सुरक्षा प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।