
लंदन: मां बनने का अहसास दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। पंजाब का एक परिवार भी इसी खुशी में झूम रहा था कि उनकी 24 साल की बेटी किरणदीप कौर ने अभी कुछ हफ्ते पहले ही एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन किसे पता था कि सात समंदर पार लंदन के एक शांत इलाके में इस मासूम खुशियों को किसी की खूनी नजर लगने वाली है। वेस्ट लंदन के हेस (Hayes) इलाके में एक ऐसा रूह कंपा देने वाला वाकया सामने आया है, जिसने ब्रिटेन से लेकर भारत तक सनसनी फैला दी है। एक बंद मकान, बेडरूम में सो रही एक बेगुनाह भारतीय मां और एक अनजान साया जो हाथों में धारदार हथियार लिए मौत बनकर दाखिल होता है।
यूनाइटेड किंगडम (UK) के पश्चिमी लंदन के हेस इलाके में रविवार की सुबह रोज की तरह सामान्य थी, लेकिन एक घर के अंदर का मंजर पूरी तरह बदल चुका था। खबरों के मुताबिक, 24 वर्षीय किरणदीप कौर अपने बेडरूम में गहरी नींद में सो रही थीं। तभी एक अनजान हमलावर घर के अंदर दाखिल होता है। बिना किसी आहट के वह सीधे बेडरूम की तरफ बढ़ता है जहां किरणदीप सो रही थीं। इससे पहले कि किरणदीप कुछ समझ पातीं या मदद के लिए चिल्ला पातीं, उस बेरहम हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुछ ही मिनटों में एक हंसती-खेलती युवा मां का शरीर बेजान हो चुका था।
🚨24-year-old Sikh woman Kirandeep Kaur from Tarn Taran was stabbed to death in Hayes, London, on July 12. A 44-year-old man has been charged with her murder.
Her family is seeking justice and help to bring her body home to Punjab. pic.twitter.com/0BlAQbH8uD— 𝓢𝓲𝓶𝓻𝓪𝓷𝓹𝓻𝓮𝓮𝓽 𝓚𝓪𝓾𝓻 (@K_preetSimran) July 15, 2026
यह खौफनाक वारदात सिर्फ किरणदीप तक ही सीमित नहीं रही। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो नजारा बेहद पेचीदा और डरावना था। किरणदीप के पति (उम्र 20-29 वर्ष) घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिले, उनके शरीर पर चाकू के गहरे जख्म थे। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल के पास से हुलिए के आधार पर 44 वर्षीय डैनियल शॉन जेम्स नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। चौंकाने वाली बात यह थी कि जेम्स के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस का मानना है कि ये चोटें वारदात को अंजाम देने के बाद घर की खिड़की से नीचे कूदने के कारण आई थीं। पुलिस ने जेम्स पर हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर विल्सडेन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमले के पीछे वास्तविक मकसद क्या था और क्या आरोपी पहले से परिवार को जानता था।
ये भी पढ़ें…पहले होर्मूज और अब ग्रेटर टुनब पर 90 मिनट का हमला! 5 दशक पुराने विवाद में क्यों उतरा अमेरिका?
इस पूरी मर्डर मिस्ट्री में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पंजाब में रह रहे किरणदीप के परिवार ने मीडिया के सामने एक सनसनीखेज दावा किया। परिवार का साफ तौर पर मानना है कि यह कोई साधारण चोरी या हमला नहीं था, बल्कि यह एक 'हेट क्राइम' (नस्लभेदी हमला) था। किरणदीप को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह भारतीय थीं। हालांकि, लंदन पुलिस अभी इस थ्योरी को स्वीकार करने से बच रही है। मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा है कि अभी तक ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है जो इसे सीधे तौर पर 'हेट क्राइम' साबित करे। जांचकर्ता फिलहाल हर मुमकिन पहलू पर विचार कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमलावर और पीड़ित परिवार के बीच पहले से कोई संबंध था।
इस त्रासदी की सबसे दर्दनाक कहानी किरणदीप के अतीत से जुड़ी है। किरणदीप लगभग दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर यूनाइटेड किंगडम (UK) गई थीं। अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने वर्क परमिट हासिल किया और वहीं बस गईं। उनके माता-पिता, सुखदेव सिंह और बलजीत कौर ने अपनी बेटी के इस सुनहरे भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए पंजाब के तरनतारन जिले के पिद्दी गांव में अपनी सारी खेती की जमीन बेच दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि किरणदीप एक दिन अपने भाई-बहनों को भी विदेश बुलाएगी। आज जमीन भी जा चुकी है और उनकी लाडली बेटी भी।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल उस नवजात बच्चे को लेकर है, जिसका जन्म कुछ ही सप्ताह पहले हुआ था। पुलिस ने अभी बच्चे की स्थिति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। किरणदीप के परिजनों ने भारत सरकार और ब्रिटेन की सरकार से शव को भारत लाने में मदद करने तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पड़ोसी रूबी ने रुआंसी आवाज में बताया, "वह हमेशा मुस्कुराने वाली लड़की थी, मां बनकर बेहद खुश थी। एक पड़ोसी ने बताया कि रात के दौरान उन्हें किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी, लेकिन सुबह होते ही पूरे इलाके में पुलिस की भारी मौजूदगी देखकर सभी हैरान रह गए। किसमझ नहीं आता कि कोई उससे ऐसी दुश्मनी क्यों रखेगा।" फिलहाल, उस मासूम नवजात बच्चे की सुरक्षा और इस खूनी साजिश के पीछे छिपे असली चेहरे को बेनकाब करने के लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है।
फिलहाल ब्रिटेन की पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमला पूर्व नियोजित था या नहीं, आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच कोई संबंध था या नहीं, और क्या घटना वास्तव में नफरत से प्रेरित अपराध थी। जब तक जांच पूरी नहीं होती, इस मामले के कई अहम सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं। फिलहाल इतना तय है कि नवजात की किलकारी से गूंजने वाला यह घर अब एक दर्दनाक अपराध का केंद्र बन चुका है, जिसने भारत और ब्रिटेन-दोनों जगह लोगों को झकझोर दिया है।
ये भी पढ़ें…डॉक्टर की हत्या, बेटे पर चाकू से हमला! पुलिस पहुंची तो पत्नी मोबाइल चलाती मिली़! आखिर हुआ क्या था?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।