
उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने अब अपने चुनावी एजेंडे को जनता के सामने लाने की तारीख तय कर दी है। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सपा 26 नवंबर यानी संविधान दिवस के दिन अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके नाम में ही पार्टी की चुनावी रणनीति की सबसे बड़ी झलक दिखाई दे रही है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सपा का ‘जन-मन घोषणा पत्र’ संविधान दिवस के अवसर पर जारी किया जाएगा। पार्टी ने इसे ‘सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र’ नाम दिया है।
PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग समाजवादी पार्टी की मौजूदा राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में घोषणा पत्र के नाम में PDA को जगह देकर सपा ने साफ संकेत दिया है कि 2027 की लड़ाई में इन सामाजिक वर्गों पर उसका खास फोकस रहेगा। हालांकि, अभी पार्टी ने यह नहीं बताया है कि घोषणा पत्र में किन बड़े वादों और योजनाओं को शामिल किया जाएगा।
https://t.co/wHAy9Ra7Jm
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 19, 2026
यह भी पढ़ें: मिल गया VIDEO, देखिये कैसे हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग? कैद हो गया खौफनाक पल!
सपा सिर्फ एक राज्यव्यापी घोषणा पत्र तक सीमित रहने की तैयारी में नहीं है। अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार किए जाएंगे। इसका मकसद स्थानीय समस्याओं और जिलों की अलग-अलग जरूरतों को चुनावी एजेंडे में शामिल करना है। ऐसे में 26 नवंबर को जारी होने वाला मुख्य घोषणा पत्र और जिला स्तर के मुद्दे 2027 के अभियान की दिशा तय करने में अहम हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अगले साल की शुरुआत में चुनाव प्रस्तावित हैं, हालांकि आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। सपा बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के साथ गठबंधन की तैयारी कर रही है।
बीजेपी 2017 से प्रदेश की सत्ता में है। उससे पहले 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने सरकार बनाई थी। अब 2027 के लिए अखिलेश यादव PDA रणनीति, स्थानीय मुद्दों और विपक्षी गठबंधन के जरिए चुनावी मुकाबले को धार देने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा दुबे ने पुलिस को खुलेआम चकमा दिया! वीडियो सामने आया तो DCP-ACP तक पर गिरी गाज
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।