Prateek Yadav Funeral: ना भाई ना भतीजा और ना ही बेटी, फिर किसने दी प्रतीक को मुखाग्नि? कौन है वो शख्स?

Published : May 14, 2026, 02:26 PM ISTUpdated : May 14, 2026, 04:41 PM IST
Prateek Yadav funeral

सार

लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार को प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार हुआ। अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट ने दामाद की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव-शिवपाल यादव समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

Prateek Yadav News : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। योगी सरकार के कई मंत्री-विधायक भी इस दुख की घड़ी में अपर्णा यादव के साथ नजर आए। अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट ने दामाद की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

भाई-भतीजा नहीं, ससुर ने दी प्रतीक यादव को मुखाग्नि

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को ससुर अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। उन्होंने अंतिम संस्कार की सभी रस्में की। पत्नी अपर्णा, दोनों बेटियां, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल यादव, शिवपाल यादव के साथ परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

अखिलेश यादव ने भाई की  चिता पर रखी लकड़ी

अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक की चिता पर लकड़ी रखी और उनको प्रणाम किया। वहीं प्रतीक की पत्नी अपर्णा, दोनों बेटियां और चाचा शिवपाल यादव ने चिता पर लड़की रख अंतिम नमन किया। समर्थक प्रतीक यादव...प्रतीक भैया अमर रहें के नारे भी लगा रहे थे। हालांकि अंतिम संस्कार कराने वाले पंडित ध्रुव कुमार तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- अगर अखिलेश यादव या उनका बेटा मुखाग्नि देता तो अच्छा होता।

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिहार का सबसे ताकतवर राजनीतिक लालू परिवार बना आम आदमी, तेजस्वी ने कर दिया बड़ा फैसला
DU प्रोफेसर मर्डर केस: CCTV में दिखे 2 नकाबपोश, पोस्टमार्टम में मिला एक और सुराग!