दिवाली-छठ पर छुट्टी भूल जाइए! CM योगी के एक आदेश से सरकारी कर्मचारियों में मची हलचल

Published : Nov 04, 2026, 03:48 PM IST
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (Photo/ANI)

सार

यूपी में दिवाली, छठ और देव दीपावली के दौरान सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। CM योगी ने विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं। बाजारों में 24 घंटे पुलिस निगरानी से लेकर सोशल मीडिया पर नजर रखने तक, जानिए सरकार की पूरी तैयारी।

उत्तर प्रदेश में दिवाली से लेकर छठ और देव दीपावली तक त्योहारों की रौनक रहने वाली है, लेकिन इस दौरान सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेना आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए हैं। अब केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मिल सकेगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिवाली-छठ पर छुट्टियों को लेकर CM योगी का आदेश

लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहारों के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां मंजूर नहीं की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?

बाजारों और मंदिरों में 24 घंटे पुलिस का पहरा

दिवाली और छठ के दौरान बाजारों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाजारों में 24 घंटे पुलिस निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी करने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट से माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को 24 घंटे निगरानी के निर्देश मिले हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने और अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

पटाखों की दुकानों और बिजली-पानी पर भी निर्देश

दिवाली पर पटाखों की दुकानें केवल खुले और सुरक्षित स्थानों पर लगाने की अनुमति होगी। अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसके अलावा बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति, साफ-सफाई और शहरों-कस्बों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत

त्योहारों से पहले आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय पर मानदेय देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कर्मचारियों को त्योहार के समय अपने भुगतान के लिए इंतजार न करना पड़े। कुल मिलाकर सरकार का जोर शांतिपूर्ण त्योहार, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी सेवाओं को बिना रुकावट जारी रखने पर है।

यह भी पढ़ें: Aber Kawas: कौन हैं अबर कवास? न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट चुनाव जीतने वाली पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी महिला

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Modi vs Rahul Debate: बहस होगी या नहीं? प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या बताया?
अग्निवीरों की निकल पड़ी! अब 25 नहीं, 75% जवानों को मिलेगा सेना में जाने का मौका