
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों की चर्चा अब सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है। ब्रिटेन के प्रमुख अखबारों ने भी बुधवार को अपने फ्रंट पेज पर अमेरिकी चुनाव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति को प्रमुखता दी। द गार्जियन ने अपनी सुर्खी में लिखा, 'Trump Faces Reckoning as US Heads to the Polls'। वहीं, आई पेपर ने डेमोक्रेट्स की जीत को ट्रंप के राजनीतिक एजेंडे के लिए चुनौती के तौर पर पेश किया। डेली एक्सप्रेस ने ट्रंप के 'Keep America Great' चुनावी नारे को अपनी हेडलाइन में जगह दी। चुनाव में डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, दोनों पर नियंत्रण हासिल किया। इसके बाद अमेरिकी संसद में सत्ता का समीकरण बदलने जा रहा है। जनवरी में नई संसद के कामकाज शुरू होने के बाद डेमोक्रेट्स ट्रंप प्रशासन की जांच और अहम विधेयकों पर दबाव बनाने की भूमिका में होंगे। देखिए, ब्रिटिश अखबारों ने इस चुनावी नतीजे को किस तरह कवर किया।