Iran-US तनाव के बीच तेहरान में बड़ा धमाका, मिडिल ईस्ट में अमेरिका के 50 से ज्यादा फाइटर जेट तैनात

Published : Feb 18, 2026, 10:11 PM IST
iran-us tension

सार

तेहरान के पास परानाद में धमाके की खबर के बीच US–ईरान तनाव बढ़ गया है। जिनेवा में न्यूक्लियर बातचीत के बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 50 से ज्यादा फाइटर जेट भेजे। ईरान ने लाइव फायर ड्रिल के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया।

Iran-US Tension: अमेरिका से युद्ध की आशंका के बीच ईरान की राजधानी तेहरान के पास परानाद इलाके में धमाका हुआ है। इस धमाके के चलते एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लग गई। इमारत के उपर धुएं का गुबार भी दिखा। जिस जगह आग दिखी है वह तेहरान प्रांत की कई मिलिट्री और स्ट्रेटेजिक साइट्स से जुड़ा क्षेत्र है। सरकारी मीडिया ने परानाद फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि शहर के पास दिख रहा काला धुआं परानाद नदी के किनारे सरकंडों में लगी आग की वजह से है। दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

जिनेवा बातचीत के बाद ईरान का बयान

रिपोर्ट के अनुसार, जिनेवा में हुई बातचीत के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ भविष्य की बातचीत के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है। US और ईरान के अधिकारियों ने भी माना कि जिनेवा में हुई न्यूक्लियर बातचीत में कुछ प्रोग्रेस हुई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है।

मिडिल ईस्ट में US ने भेजे 50 से ज्यादा फाइटर जेट

तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने मिडिल ईस्ट में 50 से ज्यादा फाइटर जेट तैनात किए हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब जिनेवा में न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर बातचीत का एक दौर खत्म हुआ है। वॉशिंगटन का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार डेवलप न कर सके।

US की ‘रेड लाइन’: ईरान न्यूक्लियर वेपन न बनाए

इजराइल के साथ 12 दिन की लड़ाई और क्षेत्रीय तनाव के बाद अमेरिका ने साफ किया है कि वह नहीं चाहता कि ईरान न्यूक्लियर वेपन बनाए। FOX News से बातचीत में US के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत जारी है, लेकिन ईरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तय की गई “रेड लाइन” को मानने के लिए तैयार नहीं दिख रहा। वेंस ने कहा, कुछ मामलों में बातचीत ठीक रही और वे दोबारा मिलने पर सहमत हुए, लेकिन यह साफ है कि राष्ट्रपति ने कुछ रेड लाइन तय की हैं, जिन पर ईरान अभी तक काम करने को तैयार नहीं है।

होर्मुज जलडमरूमध्य अस्थायी रूप से बंद

ईरान ने मंगलवार को लाइव फायर ड्रिल के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान किया। यह कदम ताकत दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब जिनेवा में तेहरान के विवादित न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत का एक और दौर चल रहा था। होर्मुज जलडमरूमध्य एक बेहद अहम अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है, जिससे दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है। अमेरिका द्वारा मिडिल ईस्ट में सैन्य संसाधन बढ़ाने के बाद पहली बार ईरान ने इस जलमार्ग को बंद करने का ऐलान किया है।

क्षेत्रीय और वैश्विक असर की आशंका

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, न्यूक्लियर बातचीत और रणनीतिक जलमार्गों पर उठाए गए कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार और भू-राजनीतिक हालात को प्रभावित कर सकते हैं। आने वाले दिनों में US और ईरान के रुख पर पूरी दुनिया की नजर बनी रहेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Religious Tourism: 122 करोड़ श्रद्धालु के साथ टेंपल इकॉनमी मॉडल से अयोध्या-काशी में आर्थिक विकास की नई रफ्तार
UP Budget 2026-27: कृषि योजनाएं, MSP धान खरीद और गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को बड़ी राहत