ट्रंप के टैरिफ हटने से भारत को 4 बड़े फायदे, जानें कौन-सा सामान होगा सस्ता?

Published : Feb 20, 2026, 11:48 PM IST
Donald trump tariff

सार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 बहुमत से डोनाल्ड ट्रंप के 10-50% टैरिफ को गैरकानूनी बताया। IEEPA के दुरुपयोग पर फैसला आया। भारत को निर्यात, रोजगार और निवेश समेत कई सेक्टर्स में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जगी है।

US Tariffs on India Lifted: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बड़े पैमाने पर लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया है। कोर्ट द्वारा 6-3 के बहुमत से दिए गए फैसले में कहा गया कि ट्रंप प्रशासन ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का गलत इस्तेमाल किया। इसी कानून के तहत कई देशों पर 10% से 50% तक टैरिफ लगाए गए थे, जिनमें भारत भी शामिल था। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ये टैरिफ हटते हैं तो भारत को बड़ा फायदा होगा। जानते हैं टैरिफ हटने से भारत को क्या फायदा?

US Tariffs on India Lifted: टैरिफ हटने से भारत को क्या फायदा?

अगर भारत पर लगाया गया टैरिफ पूरी तरह खत्म होता है तो हमें बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। चूंकि, अमेरिका भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। ऐसे में हाई टैरिफ की वजह से भारतीय प्रोडक्ट अमेरिका में महंगे हो जाते थे, जिससे उनकी डिमांड घट जाती थी। अब टैरिफ हटने या कम होने से भारतीय सामान सस्ते होंगे, जिससे भारत का निर्यात बढ़ने की संभावना है।

भारत को हो सकते हैं ये 4 बड़े फायदे

1. निर्यात में तेजी

टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, लेदर और केमिकल्स जैसे सेक्टर में निर्यात बढ़ सकता है।

2. निवेश में बढ़ोतरी

भारतीय कंपनियां अमेरिका में ज्यादा निवेश करने के लिए प्रोत्साहित हो सकती हैं।

3. रुपये पर दबाव कम

निर्यात बढ़ने से विदेशी मुद्रा का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे रुपये पर दबाव कम हो सकता है।

4. टैरिफ रिफंड की संभावना

पहले जमा किए गए टैरिफ की रिफंड मिलने की संभावना भी है, जिससे कंपनियों को आर्थिक राहत मिल सकती है।

सस्ते होने वाले प्रमुख भारतीय उत्पाद

1- टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट्स (RMG, कॉटन कपड़े)

2- जेम्स एंड ज्वैलरी (हीरे और सोने के आभूषण)

3- लेदर और फुटवियर

4- ऑर्गेनिक केमिकल्स

5- ऑटोमोबाइल पार्ट्स

6- होम डेकोर और हैंडीक्राफ्ट्स

7- मरीन प्रोडक्ट्स (झींगा और अन्य सीफूड)

8- फर्नीचर और स्पोर्टिंग गुड्स

किन सेक्टरों पर कम असर?

कुछ सेक्टर जैसे फार्मास्यूटिकल्स पहले से ही कई मामलों में टैरिफ छूट के दायरे में थे, इसलिए उन पर सीधा असर कम ही रहेगा। हालांकि, कुल मिलाकर यह फैसला भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

वैश्विक व्यापार पर असर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला ट्रंप की सख्त ट्रेड पॉलिसी के लिए एक बड़ा झटका है। इससे वैश्विक व्यापार में राहत मिल सकती है और कई देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक संबंध सुधर सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Trump Tariff: निकल गई ट्रंप की सारी हेकड़ी, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए टैरिफ
खजुराहो नृत्य समारोह 2026: विश्व धरोहर स्थल पर शास्त्रीय नृत्य का भव्य शुभारंभ, मोहन यादव ने बताया राष्ट्रीय धरोहर का उत्सव