CM योगी का बड़ा फैसला, गो संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ यूपी में टैक्स फ्री

Published : Feb 07, 2026, 12:52 PM IST
yogi adityanath government film Godaan tax free in UP

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला गो सुरक्षा को सामाजिक प्राथमिकता देने की नीति को दर्शाता है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण के संदेश को समाज तक व्यापक रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से फिल्म ‘गोदान’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। विनोद चौधरी द्वारा निर्मित और निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला सरकार की उस नीति को दर्शाता है, जिसमें गो सुरक्षा और संरक्षण को सामाजिक और प्रशासनिक प्राथमिकता दी गई है। सरकार का मानना है कि इस फिल्म के माध्यम से गो संरक्षण का संदेश आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा और समाज को इस विषय की गंभीरता से जोड़ने में मदद मिलेगी।

टैक्स फ्री होने से ज्यादा दर्शक देख सकेंगे फिल्म

उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने के बाद फिल्म की टिकट दरों में कमी आएगी, जिससे अधिक से अधिक दर्शक इसे देख सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि गो संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बनी इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।

गो तस्करी पर सख्ती और कठोर कार्रवाई की नीति

मुख्यमंत्री पद संभालते ही योगी आदित्यनाथ ने गो तस्करी और गोहत्या के मामलों पर सख्त रुख अपनाया था। बड़े पैमाने पर गो तस्करों की गिरफ्तारी की गई और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गोहत्या और तस्करी से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। यह नीति आज भी सख्ती से लागू की जा रही है।

गो संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोवंश के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण यह है कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश भर में 7,500 से अधिक गो आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 12 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश को संरक्षण दिया जा चुका है। गो सेवा और संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक जिले में गो संरक्षण समितियों का गठन किया गया है। सभी जनपदों में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।

वैज्ञानिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’

फिल्म ‘गोदान’ गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उनके महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। करीब दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शकों को गो संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Yogi in Pauri Garhwal: 'योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व देश के लिए प्रेरणा'- सीएम पुष्कर सिंह धामी
बिहारः 3 दिन से बंद दरवाजे को तोड़ने पर हर कोई शॉक्ड, फंदे पर लटके मिले परिवार के 4 लोग