कौन हैं 3 बार के बाहुबली विधायक संजय मिश्रा, बेटा-बहू पत्नी से लेकर वो खुद जेल में बंद, जानिए मामला

Published : May 17, 2026, 07:38 PM IST
Uttar Pradesh Politics

सार

यूपी के बाहुबली नेता विजय मिश्रा और उनके परिवार को भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 1500 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी और जमीन कब्जा मामले में सजा सुनाई है। कोर्ट ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को 10-10 साल की कैद, जबकि बहू रूपा मिश्रा को 4 साल की सजा दी। मामले में आरोप था कि परिवार ने रिश्तेदार की जमीन और मकान पर जबरन कब्जा किया। 

भदोही (उत्तर प्रदेश). कभी सोचा है कि कोई बाहुबली और ऊपर से 3 बार विधायक रह चुका है उसका पूरा परिवार जेल में बंद हो जाए। लेकिन ऐसा उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है। जहां शुक्रवार को भदोही के एमपी/ एमएलए कोर्ट ने बाहुबली लीडर विजय मिश्रा के पूरे परिवार को सजा सुनाई। जज के फैसले के बाद उसकी पत्नी और बहू को जिले के ज्ञानपुर जेल भेज दिया गया। जबकि मिश्रा का बेटा विष्णु पहले से जेल में बंद है।

बाहुबली का पूरा परिवार जेल के अंदर

दरअसल, यह पूरा मामला 6 साल पुराना धोखाधड़ी केस है। जिसमें कोर्ट ने सारी जांच और सबूतों के साथ यूपी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और पूर्व एमएलसी रामलली, बेटे विष्णु को 10-10 साल और बहू रूपा मिश्रा को 4 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

यह पूरा केस 1500 करोड़ की धोखाधड़ी का

बता दें कि मामला 4 अगस्त, 2020 सबसे पहले उस वक्त सामने आया था, जब विजय मिश्रा के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी उर्फ मुन्ना ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। यह पूरा केस 1500 करोड़ की धोखाधड़ी का है। जहां विजय और उनके परिवार पर 50 बीघा जमीन और एक 6000 स्क्वायर फीट का मकान, को जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसके करीब 10 दिन बाद 14 अगस्त को मध्य प्रदेश के आगर जिले से विजय को गिरफ्तार किया था।

बहू पांच कंपनियों में डायरेक्टर

विजय मिश्रा यूपी के बाहुबली नेता हैं, जिनका राजनीति के साथ साथ रियल स्टेट का भी बिजनेस है। यूपी के कई थानों में उनके खिलाफ रंगदारी और लूटपाट, हत्या के केस दर्ज हैं। भतीजा भी रेप केस में सजा काट रहा है। वहीं बेटा पहले से जेल में बंद है। अब पत्नी और बहू भी जेल जा चुकी हैं। पिंक कलर की टीशर्ट में नजर आ रही यह महिला विजय की बहू रुपा है, जो ससुर की 5 कंपनियों में डायरेक्टर है। लेकिन अब यही रूपा मिश्रा जेल की सजा काट रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सुरगुजा का जल्लाद पति : प्रेग्नेंट बीवी को ऐसी भयानक मौत दी, पुलिसवालों की भी रूह कांप उठी
19 Minute 34 Second Viral Video: 19 मिनट 34 सेकेंड क्लिप के बाद कैसी है सोफिक-सोनाली की जिंदगी?