
‘वंदे मातरम’ एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में है। इस बार चर्चा सिर्फ गीत के सम्मान की नहीं, बल्कि इसे लेकर अलग-अलग दलों की राजनीतिक परंपरा और नजरिए की है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के पूरे ‘वंदे मातरम’ के दौरान खड़े रहने की BJP ने तारीफ की है। वहीं कांग्रेस ने साफ किया कि वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तय परंपरा के मुताबिक गीत के निर्धारित हिस्से ही गाती है।
BJP के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने उमर और फारूक अब्दुल्ला के पूरे गीत के दौरान खड़े रहने को सम्मान का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन दोनों नेताओं ने ‘वंदे मातरम’ और केंद्र के फैसले का सम्मान किया। BJP ने इसी बहाने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पार्टी का सवाल है कि जब उमर और फारूक पूरे गीत के दौरान खड़े रह सकते हैं, तो कांग्रेस को भी इससे सीख लेनी चाहिए।
Delhi: On the Vande Mataram row, Congress MP Pawan Khera says, "Our General Secretary (Organisation) issued a detailed statement on this yesterday. Wherever we are in government, our governments sing the same two stanzas of Vande Mataram that were decided by our freedom fighters… pic.twitter.com/Br2QQ3kBmb
— IANS (@ians_india) September 9, 2026
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई से चेन्नई-कोलकाता तक बदलेगा रेल नेटवर्क, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा के अनुसार गीत के वही दो हिस्से गाए जाते हैं, जिन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के समय निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी इसी परंपरा का पालन होता है। खेड़ा के मुताबिक इन हिस्सों को देश को एकजुट करने वाली भावना से जोड़ा जाता है। कांग्रेस का कहना है कि ‘वंदे मातरम’ को लेकर उसका रुख नया नहीं है और पार्टी पहले भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुकी है।
Delhi: On Minister Ashish Sood's statement, Congress MP Pawan Khera says, "These are all people who only make announcements. We have seen many such announcements. For the past 12 years at the Centre, and for many years in Delhi and various states, we have seen such announcements,… pic.twitter.com/QlShLPU6xP
— IANS (@ians_india) September 9, 2026
AGAIN & AGAIN.
J&K CM Omar Abdullah and other top government functionaries give the full rendition of Vande Mataram the full respect it deserves. This time during a ceremony to mark J&K CJ's oath.
MUSLIM MAJORITY KASHMIR STANDS WITH VANDE MATARAM pic.twitter.com/qKTA2doBrP— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) September 9, 2026
CPI सांसद पी. संतोष ने कहा कि हर राजनीतिक दल को ऐसे मुद्दों पर अपना रुख तय करने का अधिकार है। उन्होंने उमर और फारूक अब्दुल्ला को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि अलग-अलग पार्टियों की सोच अलग हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम’ जैसे मुद्दे पर अनावश्यक विवाद नहीं बढ़ना चाहिए और राजनीतिक दलों को जनता से जुड़े दूसरे महत्वपूर्ण सवालों पर भी ध्यान देना चाहिए। फिलहाल इस बहस ने एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर सामने रखी है, एक तरफ BJP पूरे गीत के दौरान सम्मान को मुद्दा बना रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी ऐतिहासिक परंपरा पर कायम है। ऐसे में उमर और फारूक का रुख इस बहस को और ज्यादा राजनीतिक महत्व दे रहा है।
यह भी पढ़ें: हूतियों ने सऊदी को घेरा तो एक्टिव होगा ‘मक्का समझौता’! क्या युद्ध में उतरेगा पाकिस्तान?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।