
Why did Two Earthquakes Hit Venezuela Within 39 Seconds: वेनेज़ुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने सिर्फ इमारतों और सड़कों को ही नहीं हिलाया, बल्कि वैज्ञानिकों के सामने भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पहला झटका 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया और उसके महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा, उससे भी ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया। यही वजह है कि अब चर्चा सिर्फ वेनेजुएला भूंकप की तबाही की नहीं, बल्कि उस भूवैज्ञानिक प्रक्रिया की हो रही है जिसने इतने कम समय में दो बड़े झटकों को जन्म दिया। जानिए आखिर वेनेजुएला में कुछ ही सेकंड्स में दो शक्तिशाली भूकंप कैसे आये। क्या कहते हैं वैज्ञानिक।
आमतौर पर बड़े भूकंपों के बाद आफ्टरशॉक आते हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग दिखता है। दोनों झटके लगभग एक ही क्षेत्र में और बेहद कम अंतराल पर दर्ज किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने पहले झटके को फोरशॉक और दूसरे को मुख्य भूकंप के रूप में चिन्हित किया है। यही वजह है कि विशेषज्ञ इस घटना को सामान्य भूकंप श्रृंखला की बजाय डबलट अर्थक्वेक या ट्विन क्वेक के नजरिए से भी देख रहे हैं। ऐसे मामलों में पहला झटका जमीन के भीतर मौजूद तनाव को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित कर सकता है, जिससे पास की दूसरी फॉल्ट लाइन सक्रिय हो जाती है।
दरअसल धरती के नीचे कई फॉल्ट लाइनें एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। जब किसी एक फॉल्ट पर अचानक ऊर्जा निकलती है, तो आसपास के क्षेत्रों में दबाव का संतुलन बदल सकता है। इसी बदलाव के कारण दूसरी फॉल्ट लाइन पर भी टूटन शुरू हो सकती है और नया भूकंप आ सकता है। वेनेज़ुएला में जो हुआ, उसने इसी संभावना को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। हालांकि यह तय करना कि दूसरा झटका पूरी तरह पहले भूकंप की वजह से आया था या नहीं, इसके लिए विस्तृत सिस्मिक डेटा का विश्लेषण जरूरी होगा।
वेनेज़ुएला की यह घटना एक अहम याद दिलाती है कि बड़े भूकंप हमेशा अकेले नहीं आते। कई बार पहला झटका ही लास्ट भूकंप नहीं होता। उसके बाद आने वाले मिनट, घंटे और दिन भी उतने ही महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ किसी बड़े भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में सतर्कता बनाए रखने और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की सलाह देते हैं।
वेनेज़ुएला में आए ये दो शक्तिशाली झटके केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं हैं। वे वैज्ञानिकों के लिए यह समझने का मौका भी हैं कि धरती के भीतर ऊर्जा का प्रवाह किस तरह एक फॉल्ट से दूसरी फॉल्ट तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में जब और आंकड़े सामने आएंगे, तब शायद यह साफ हो सकेगा कि क्या यह सिर्फ दो भूकंप थे या फिर धरती के भीतर शुरू हुई एक वास्तविक अर्थक्वेक ट्रिगर चेन का उदाहरण।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।