Vlogger Viral Video: दिवाली पर मिठाई मांगी, घर पहुंचने लगे TV-फ्रिज से लेकर तोप तक के ऑर्डर

Published : Oct 13, 2026, 11:24 AM IST
viral vlogger veeraman

सार

मदुरै के व्लॉगर वीरमणि ने ऑनलाइन अपना पता शेयर कर मिठाई मांगी थी। लोगों ने उनके पते पर कैश ऑन डिलीवरी से 70 बिरयानी व अन्य सामान भेज दिए। इस मजाक से परेशान होकर उन्हें घर बदलना पड़ा। हालांकि, उनके वीडियो अब वायरल हैं।

मदुरै के रहने वाले व्लॉगर वीरमणि को सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर करने का अंजाम भुगतना पड़ रहा है। वीरमणि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। उन्होंने पहले आर्थिक मदद मांगने वाला एक वीडियो बनाया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने लोगों से दिवाली के लिए कुछ मिठाइयां खरीदकर देने की अपील की। इस वीडियो में वीरमणि ने अपना घर का पता और फोन नंबर भी शेयर कर दिया। लेकिन इस वीडियो पर उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा खतरनाक रिस्पॉन्स मिला। उनके घर पर धड़ाधड़ पार्सल आने लगे। 

टीवी, फ्रिज, एसी, अलमारी, मेज, मिक्सर... मतलब बाजार में जो कुछ भी मिलता है, वह सब उनके घर कैश ऑन डिलीवरी (COD) पर पहुंचने लगा। हद तो तब हो गई जब किसी ने उनके पते पर एक तोप तक ऑर्डर कर दी। एक दिन तो उनके घर पर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए 70 मटन बिरयानी पहुंच गईं। इसकी वजह से डिलीवरी एजेंट्स के साथ उनका रोज झगड़ा होने लगा। परेशान होकर वीरमणि ने अपने चिर-परिचित अंदाज 'ननबरगले...' (दोस्तों) के साथ एक और वीडियो शेयर किया।

वीडियो को इतनी ज्यादा रीच मिल गई कि इस व्लॉगर को अपना घर तक बदलना पड़ गया। वीरमणि के साथ जो हुआ, वह सिर्फ एक मजाक नहीं है, बल्कि यह एक बड़ी सीख भी देता है। शुरुआत में भले ही यह साइबर स्पेस में एक मजेदार ट्रेंड लगा हो, लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि इस तरह के भद्दे मजाक को यूं ही हंसकर नहीं टाला जा सकता।

कुछ लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर अपना पता और फोन नंबर शेयर करके मुफ्त की चीजें मांगने वालों के लिए यह एक बड़ा सबक है। वहीं, कई लोग इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि किसी की प्राइवेसी में दखल देना और ऑनलाइन डिलीवरी बॉयज को परेशान करना कोई कॉमेडी नहीं है। खैर, अपनी इस परेशानी को रील्स के जरिए शेयर करके वीरमणि का अकाउंट हिट हो गया है और वह लाखों व्यूज के साथ अभी भी ट्रेंड कर रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

JNU में PhD, थिएटर से छात्र राजनीति तक…कौन हैं नेहा बोरा, जिनकी कहानी है सबसे अलग?
बिना पैसों के थाईलैंड घूमने गया भारतीय यूट्यूबर, उसकी हरकत ने कटवा दी भारत की नाक!