Vrushvardhan Sharma: बेंगलुरु के 9 साल के वृषवर्धन शर्मा ने पाणिनी के 4000 व्याकरण सूत्र और भगवद गीता याद कर बिना इंटरनेट चलने वाला 'गीता ऐप' बनाया है। प्राचीन संस्कृत और आधुनिक पायथन कोडिंग के इस अद्भुत संगम की पूरी कहानी पढ़ें।
9 साल का वृषवर्धन: पाणिनी के 4,000 सूत्र याद किए, फिर बना डाला गीता ऐप
बेंगलुरु के रहने वाले 9 साल के वृषवर्धन शर्मा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। जहां इस उम्र के बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, वहीं वृषवर्धन ने प्राचीन संस्कृत ग्रंथों और आधुनिक कोडिंग की दुनिया में एक अनोखा मुकाम हासिल किया है। उनकी यह कहानी वाकई प्रेरणादायक है।
25
9 साल की उम्र में पाणिनी के 4000 सूत्र और गीता जुबानी याद
वृषवर्धन की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने महज़ पांच साल की उम्र में पूरी भगवद गीता याद कर ली थी और शंकराचार्य के सामने उसका पाठ किया था। इसके बाद आठ साल की उम्र में उसने संस्कृत व्याकरण के मूल ग्रंथ पाणिनी की 'अष्टाध्यायी' के करीब चार हजार सूत्रों और 'अमरकोश' को पूरी तरह कंठस्थ कर लिया। इसके लिए उसने पोस्ट-ग्रेजुएट विद्वानों को पीछे छोड़ते हुए नेशनल गोल्ड मेडल भी जीता। वह हर सुबह बिना देखे गीता के छह अध्यायों का पाठ करते हैं और व्याकरण के नियमों के अनुसार उनका विश्लेषण भी करते हैं।
35
संस्कृत से लेकर पायथन कोडिंग तक का अनोखा सफर
सिर्फ याद करने तक ही वृषवर्धन सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की भी गहरी समझ है। उन्होंने खुद पायथन (Python) और C जैसी कोडिंग भाषाएं सीखी हैं। अपनी इसी काबिलियत का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने 'गीतावर्धन' नाम का एक शानदार मोबाइल ऐप बनाया है, जो बिना इंटरनेट के पूरी तरह से ऑफलाइन काम करता है। इस ऐप में 13 भारतीय भाषाओं में गीता, प्राचीन टीकाएं और उनकी अपनी आवाज में ऑडियो श्लोक मौजूद हैं। इसके अलावा, उन्होंने कन्नड़ सीखने के लिए 'कन्नड़वर्धन' ऐप और एक पॉकेट-साइज़ बिना इंटरनेट वाला गीता डिवाइस भी तैयार किया है।
At 9, he has memorised the Bhagavad Gita, learnt 4,000 sutras of Panini’s Ashtadhyayi, speaks multiple languages, and even built his own app. Ancient wisdom. Young minds. New-age technology. pic.twitter.com/nbF1Jlzcd3
वृषवर्धन की तकनीकी रुचि सिर्फ गीतावर्धन तक नहीं रुकी। उसने बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए बोलचाल की कन्नड़ सीखने में मदद करने वाला ‘कन्नड़वर्धन’ ऐप भी बनाया है। इसके अलावा उसने बिना इंटरनेट चलने वाला आवाज से संचालित गीता डिवाइस भी तैयार किया है। उसने 11 भारतीय लिपियों में पूरी गीता हाथ से लिखी है और दूरदर्शन के संस्कृत कार्यक्रम ‘वार्तावली’ में भी नजर आ चुका है। नौ साल की उम्र में संस्कृत के प्राचीन ज्ञान को कोडिंग और डिजिटल टूल्स से जोड़ना ही वृषवर्धन की कहानी को खास बनाता है।
55
वृषवर्धन की विद्वता देख बड़े-बड़े विद्वान भी हैरान
विशेषज्ञों का मानना है कि पाणिनी के व्याकरण नियम दुनिया के शुरुआती फॉर्मल सिस्टम में आते हैं, जो आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषाओं से काफी मेल खाते हैं। वृषवर्धन ने प्राचीन ज्ञान और आधुनिक तकनीक का ऐसा तालमेल बिठाया है जो बड़े-बड़े विद्वानों को भी हैरान कर देता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।