US Big Breaking: हाई-प्रोफाइल डिनर पार्टी के बाहर फायरिंग, बाल-बाल बचे ट्रंप समेत US के 9 टॉप लीडर्स

Published : Apr 26, 2026, 09:11 AM IST

Washington Hotel Shooting: वॉशिंगटन के होटल में Donald Trump की मौजूदगी के दौरान अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। 7 राउंड गोलियां चलीं, मेहमान टेबल के नीचे छिपे रहे। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत एक्शन लेकर हमलावर को पकड़ा, सभी VIP सुरक्षित निकाले गए।

PREV
19

Donald Trump Shooting Washington: वॉशिंगटन में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर चल रहा था, और उसी दौरान होटल के बाहर हुई फायरिंग ने पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े नेता और अधिकारी अंदर मौजूद थे।

29

होटल के बाहर गोलियां, अंदर दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के बाहर अचानक 5 से 7 राउंड फायरिंग हुई। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई सामान्य शोर है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात स्पष्ट हो गए। बॉलरूम के अंदर बैठे मेहमानों ने तुरंत टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। वेटर और स्टाफ भी तेजी से सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए।

39

5 पॉइंट में पूरी घटना

  • 1. हाई-प्रोफाइल इवेंट का आयोजन: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर आयोजित किया गया, जिसमें Donald Trump, Melania Trump और JD Vance समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद थे।
  • 2. अचानक फायरिंग से मचा हड़कंप: कार्यक्रम के दौरान होटल के बाहर 5 से 7 राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और हालात तनावपूर्ण हो गए।
  • 3. मेहमानों में दहशत, टेबल के नीचे छिपे लोग: गोलियों की आवाज सुनते ही बॉलरूम में मौजूद मेहमान अपनी सुरक्षा के लिए मेजों के नीचे छिप गए और कुछ समय तक वहीं दुबके रहे।
  • 4. सीक्रेट सर्विस का त्वरित एक्शन: सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए ट्रम्प को घेर लिया और सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान उन्हें तेजी से बाहर ले जाते समय हल्का असंतुलन भी हुआ।
  • 5. सभी VIP सुरक्षित, स्थिति नियंत्रण में: ट्रम्प, मेलानिया और जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद बाकी मेहमानों को भी व्यवस्थित तरीके से बाहर निकाला गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया।
49

सीक्रेट सर्विस का एक्शन: मिनटों में कंट्रोल

गोलियों की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स हरकत में आ गए। उन्होंने पूरे हॉल को घेर लिया और राष्ट्रपति ट्रम्प को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया। ट्रम्प को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान हलचल इतनी ज्यादा थी कि वे एक बार गिर भी पड़े, लेकिन एजेंट्स ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इसके बाद अन्य मेहमानों और अधिकारियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

59

हमलावर पकड़ा गया, बड़ा खतरा टला

शुरुआती खबरों में हमलावर के मारे जाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि उसे जिंदा पकड़ लिया गया है। ट्रम्प ने घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “यह अमेरिका के संविधान पर हमला था,” और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई।

69

फायरिंग के दौरान डिनर में मौजूद प्रमुख हस्तियां

  • डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump)-अमेरिका के राष्ट्रपति
  • मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump)-फर्स्ट लेडी
  • जेडी वेंस (JD Vance)-उपराष्ट्रपति
  • काश पटेल (Kash Patel)-FBI डायरेक्टर
  • स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent)-ट्रेजरी सेक्रेटरी
  • कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt)-प्रेस सेक्रेटरी
  • शॉन डफी (Sean Duffy)- ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी
  • तुलसी गब्बार्ड (Tulsi Gabbard)-नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर
  • स्टीवन चेउंग (Steven Cheung)-कम्युनिकेशन डायरेक्टर
79

क्या है व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर?

White House Correspondents' Dinner एक प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसे व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति, वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होते हैं, जहां हल्के-फुल्के अंदाज में राजनीति और मीडिया पर चर्चा होती है।

89

चश्मदीदों की आंखों से डरावनी रात

मौके पर मौजूद पत्रकारों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, पूरा हॉल सन्नाटे में डूब गया। कुछ लोग जमीन पर लेट गए, तो कई टेबल के नीचे दुबक गए। कुछ ही मिनटों में सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाल ली, लेकिन उस दौरान हर किसी के चेहरे पर डर साफ दिख रहा था।

99

फिर से शुरू हुआ कार्यक्रम, लेकिन सवाल बाकी

घटना के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया गया। हालांकि, इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी इवेंट्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले भी हो चुका है हमला

यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प पर हमला हुआ हो। 2024 में एक चुनावी रैली के दौरान भी उन पर गोली चलाई गई थी। उस घटना में भी वे बाल-बाल बचे थे। ताजा घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि खतरा अब भी टला नहीं है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories