IMD Heatwave Forecast: यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा गर्मी, रायपुर-उज्जैन भी झुलसेंगे! रांची में ऑरेंज अलर्ट

Published : May 14, 2026, 06:00 AM IST

IMD Heatwave Alert Today: आगरा, बांदा, प्रयागराज और रायपुर में पारा 44°C के पार पहुंचने वाला है। जानिए IMD का ताजा Weather Forecast, कहां चलेगी लू, कहां आएगा थंडरस्ट्रॉम और किन शहरों के लिए जारी हुआ अलर्ट।

PREV
15
Weather Today: आज सबसे ज्यादा गर्म शहर कौन सा रहेगा?

14 मई 2026 को उत्तर और मध्य भारत में गर्मी अपने चरम पर रहने वाली है। IMD के मुताबिक यूपी का बांदा और छत्तीसगढ़ का रायपुर सबसे ज्यादा तपने वाले शहरों में शामिल रहेंगे। बांदा में अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच सकता है, जबकि रायपुर में भी पारा 43°C के आसपास रहेगा। आगरा, प्रयागराज और उज्जैन भी 42-43°C की झुलसाने वाली गर्मी झेलेंगे। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं रांची एकमात्र ऐसा बड़ा शहर रहेगा, जहां गर्मी के बीच बारिश और थंडरस्टॉर्म राहत दे सकते हैं।

25
आज मौसम कैसा रहेगा, इंदौर-उज्जैन में चलेगी लू और रांची में बारिश

यूपी के आगरा, बांदा और प्रयागराज में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ लू जैसे हालात बनेंगे। कानपुर और लखनऊ में भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मध्य प्रदेश के भोपाल में 41°C, इंदौर में 42°C और उज्जैन में 43°C तापमान रहने का अनुमान है। इंदौर और उज्जैन में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी। रायपुर में सुबह साफ मौसम रहेगा लेकिन दोपहर बाद बादल आ सकते हैं, हालांकि गर्मी कम नहीं होगी। पटना में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा, लेकिन 37°C तापमान और उमस परेशानी बढ़ाएंगे। रांची में आंधी, बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

35
रांची में बारिश-थंडरस्टॉर्म, IMD का ऑरेंज अलर्ट?

झारखंड की राजधानी रांची में 14 मई को मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ नजर आएगा। IMD ने यहां थंडरस्ट्रॉम की चेतावनी जारी की है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। दूसरी तरफ यूपी और एमपी के अधिकांश शहरों में कोई राहत नहीं दिख रही। आगरा, बांदा, प्रयागराज और इंदौर में तेज गर्मी और लू जैसे हालात बनेंगे। रायपुर में भी हीटवेव की स्थिति बनने लगी है और आने वाले दिनों में यह और गंभीर हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 72 घंटे उत्तर और मध्य भारत के लिए बेहद कठिन रहने वाले हैं।

45
47 डिग्री तक गर्मी बढ़ने का अनुमान, जानिए आने वाले दिनों में क्या होगा हाल?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 19 मई के बीच गर्मी और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है। आगरा में तापमान 46°C तक पहुंच सकता है, जबकि बांदा और प्रयागराज भी 46-47°C की भीषण गर्मी झेल सकते हैं। कानपुर में 45°C और लखनऊ में 42°C तक पारा जाने का अनुमान है। रायपुर में लगातार 44°C के आसपास तापमान बना रहेगा और हीटवेव अलर्ट रहेगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर में भी अगले चार दिनों तक लू जैसे हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल उत्तर भारत में किसी बड़े सिस्टम की संभावना नहीं है, इसलिए गर्मी से राहत जल्दी मिलती नहीं दिख रही।

55
गर्मी से बचने के लिए IMD ने दी ये बड़ी सलाह

भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने को कहा गया है। लगातार पानी पीना, हल्के रंग के कपड़े पहनना और खाली पेट बाहर न निकलना जरूरी बताया गया है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। रांची और आसपास के इलाकों में रहने वालों को थंडरस्ट्रॉम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन उत्तर और मध्य भारत के लिए अत्यधिक गर्मी वाला दिन रह सकता है, ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories