पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 8 जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सियासी माहौल बेहद गरमाया रहा। PM मोदी, अमित शाह, अरविंद केजरीवाल और सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने बंगाल में रैलियां-रोड शो किए
West Bengal Voting Result Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सेकंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल यानि बुधवार को होगी। दूसरे चरण में कोलकाता, हुगली, हावड़ा समेत कुल 8 जिलों के 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। आज प्रचार थम जाएगा, लेकिन इस आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और अरविंद केजरीवाल तक बंगाल में रैली करने के लिए पहुंचे।
28
टीएमसी ने झोंकी पूरी ताकत
तस्वीर में नजर आ रहे यह ममता बनर्जी सरकार में मंत्रा फिरहाद हकीम हैं। जो बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार यूं करते नजर आए। वहीं सीएम ममता बनर्जी और सयानी घोष ने कई जिलों में रैलियां और रोड शो किए।
38
बंगाल पहुंचे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी एक तरफ सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। क्योंकि 7 सांसद भाजपा में जा चुके हैं। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नहीं रुके। वह आज बंगाल में प्रचार करने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के गंगासागर पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र संगम स्थल पर पूजा-अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया.कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर केजरीवाल ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन से मुलाकात की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज आखिरी दिन पश्चिम बंगाल में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भव्य रोड शो किया। वहीं शाह गंगासागर भी गए, जहां उन्होंने पवित्र संगम स्थल पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
58
पीएम मोदी का बंगाल में भव्य रोड़ शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में लगातार एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं। आखिरी दिन पीएम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुएकहा, अब मैं 4 मई को ही पश्चिम बंगाल वापस आउंगा, जब यहां बीजेपी सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा।
68
पीएम को देखने लोग घंटो खड़े रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रचार के आखिरी दिन बंगाल के बैरकपुर में भव्य रोड़ शो किया। पीएम के प्रति लोगों की दीवानगी इस तस्वीर को देखकर ही लगाया जा सकता है। पीएम की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों सड़क पर कतार में खड़े रहे। तो कुछ पेड़ और छत से पीएम को देखते रहे।
78
सुवेंदु अधिकारी ने झोंकी पूरी ताकत
तस्वीर में नजर आ रहे यह भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी हैं। जो भवानीपुर में अपने लिए वोट मांगते हुए नजर आए। बता दें कि सुवेंदु दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह बंगाल में बीजेपी के सबसे कद्दावर नेता हैं।
88
बंगाल में सीएम योगी की हुंकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे तो सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे। युवा और बुजुर्ग अपने मोबाइल से इस पल को रिकॉर्ड करते नजर आए, वहीं घरों की छतों पर खड़ी महिलाएं ‘योगी-योगी’ के नारे लगाती दिखीं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।