
AAP Rajya Sabha MPs join BJP: दिल्ली और पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान कर दिया।
लेकिन इस खबर को और बड़ा बना दिया उस दावे ने, जिसमें राघव चड्ढा ने कहा कि वह अकेले नहीं जा रहे, बल्कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसद भी उनके साथ BJP में विलय करने जा रहे हैं। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।” अब सबसे बड़ा सवाल यही है, वे 7 सांसद कौन हैं, जो राघव चड्ढा के साथ BJP में शामिल होने जा रहे हैं?
यह भी पढ़ें: चीन और अमेरिका में वैज्ञानिकों की मौतों ने बढ़ाई चिंता, क्या शुरू हो चुका है ‘Scientific Cold War’?
राघव चड्ढा ने दावा किया कि AAP के कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं और उनमें से दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस फैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह कागजी प्रक्रिया राज्यसभा के सभापति को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ सांसद उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे, जबकि अन्य सांसदों ने भी समर्थन दे दिया है।
यदि राघव चड्ढा का दावा सही साबित होता है, तो यह आम आदमी पार्टी के लिए अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। खासकर राज्यसभा में पार्टी की ताकत और राजनीतिक प्रभाव पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। पंजाब और दिल्ली की राजनीति में इसका असर आने वाले दिनों में और स्पष्ट दिख सकता है।
राघव चड्ढा ने अपने इस्तीफे के दौरान कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा और 15 साल दिए, लेकिन अब उन्हें लगने लगा कि वह “गलत पार्टी में सही आदमी” बनकर रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब राष्ट्रीय हित के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए काम कर रही है।
अब निगाहें राज्यसभा सभापति और BJP की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। यदि यह विलय औपचारिक रूप लेता है, तो भारतीय राजनीति में यह 2026 का सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम साबित हो सकता है। फिलहाल, AAP के भीतर सियासी हलचल तेज है और सवाल यही है, क्या यह सिर्फ शुरुआत है?
यह भी पढ़ें: AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।