Nvidia: कौन हैं मैडिसन हुआंग? भारत AI समिट से पहले अधिकारियों पर बरसीं, कंपनी में कितना दबदबा?

Published : Nov 17, 2026, 03:15 PM IST

Nvidia में जेन्सेन हुआंग की बेटी मैडिसन का बढ़ता प्रभाव चर्चा में है। भारत AI समिट से पहले अधिकारियों पर गुस्सा करने की रिपोर्ट सामने आई। जानिए कौन हैं Madison Huang, उनकी भूमिका, और कंपनी में कैसे बढ़ा उनका दबदबा और कंपनी से जुड़े विवाद।

PREV
17
मैडिसन हुआंग अधिकारियों पर क्यों चिल्लाईं?

Madison Huang: दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia में जेन्सेन हुआंग के परिवार का प्रभाव चर्चा में है। उनकी बेटी मैडिसन हुआंग अपने आधिकारिक पद से कहीं ज्यादा ताकत रखती हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका आक्रामक मैनेजमेंट स्टाइल कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बना। भारत में होने वाले AI समिट से पहले भी उनका कर्मचारियों पर गुस्सा फूट पड़ा था। आखिर कौन हैं मैडिसन और Nvidia में उनकी कितनी चलती है?

27
Madison Huang: Nvidia में पद से ज्यादा है प्रभाव

मैडिसन ने 2020 में Nvidia जॉइन किया था। कागजों पर वह फिजिकल AI के लिए प्रोडक्ट मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में उनकी भूमिका इससे कहीं बड़ी है।

  • वह अपने पिता जेन्सेन हुआंग की करीबी सहयोगी और उनकी 'डी फैक्टो' चीफ ऑफ स्टाफ मानी जाती हैं।
  • एग्जीक्यूटिव टीम की बैठकों में हिस्सा लेने के साथ बोर्ड के सामने प्रेजेंटेशन भी देती रही हैं।
  • कंपनी की मार्केटिंग और जेन्सेन की सार्वजनिक छवि तैयार करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
37
India AI Summit: कार्यक्रम से पहले क्यों भड़कीं मैडिसन?
  • इस साल फरवरी में नई दिल्ली में होने वाले AI समिट में जेन्सेन हुआंग को शामिल होना था, लेकिन उन्होंने आखिरी समय में कार्यक्रम से नाम वापस ले लिया। उनकी जगह वरिष्ठ अधिकारी जे पुरी भारत पहुंचे।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, कार्यक्रम से कुछ दिन पहले तैयारियों को अधूरा देखकर मैडिसन नाराज हो गईं। एक कॉल के दौरान उन्होंने जे पुरी समेत कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके छह महीने से भी कम समय बाद पुरी ने कंपनी छोड़ दी।
47
Madison Huang Background: पाक कला से लेकर एनवीडिया के शीर्ष तक

शेफ से लेकर टेक वर्ल्ड तक: मैडिसन का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग का नहीं रहा है। उन्होंने 2012 में कलिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से कुकिंग की पढ़ाई की और लंदन-पेरिस से बेकिंग व वाइन के कोर्स किए। इसके बाद चार साल तक लग्जरी होटलों और पेस्ट्री शॉप को मैनेज करने के बाद वह 2020 में एनवीडिया से जुड़ीं।

57
Nvidia में गुस्से की शिकायतें, अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी
  • रिपोर्ट में मैडिसन के सख्त व्यवहार को लेकर कई कर्मचारियों की शिकायतों का जिक्र है।
  • एक कॉल में उनके चिल्लाने के बाद कंपनी की मार्केटिंग टीम के एक उपाध्यक्ष को पैनिक अटैक आने की बात कही गई।
  • पिछले तीन साल में एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों के कंपनी छोड़ने का दावा किया गया है।
  • शिकायतों के बाद HR विभाग ने मैडिसन को मैनेजमेंट सुधारने के लिए साप्ताहिक कोचिंग लेने को कहा।
67
कौन हैं मैडिसन हुआंग? कुकिंग से Nvidia तक का सफर

मैडिसन ने 2012 में Culinary Institute of America से डिग्री ली। इसके बाद पेरिस और लंदन में Le Cordon Bleu से बेकिंग और वाइन की पढ़ाई की। लग्जरी होटल और पेस्ट्री कारोबार में काम करने के बाद उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया और 2020 में Nvidia से जुड़ गईं।

77
क्या भविष्य में जेन्सेन की कंपनी हो पाएगी वापसी?

रिपोर्ट में उनके भाई स्पेंसर और दामाद निको कैप्रेज़ के प्रभाव का भी जिक्र है। वहीं, जेन्सेन की निजी जिंदगी से जुड़े विवाद और कंपनी में उनकी संभावित वापसी को लेकर चल रही अटकलों ने Nvidia के नेतृत्व पर नई बहस छेड़ दी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories