कौन हैं महराह अल नहयान जो सड़क पर मिलीं बेहोश, 300 अरब डॉलर की संपत्ति वाले परिवार से क्या है रिश्ता?

Published : Oct 16, 2026, 02:03 PM IST
Mahrah Al Nahyan

सार

Mahrah Al Nahyan: अबू धाबी के शाही परिवार से जुड़ी महराह अल नहयान ने लंदन में बच्चों की उपेक्षा का जुर्म कबूला। अदालत ने 2 साल का कम्युनिटी ऑर्डर और जुर्माना लगाया।

Who is Mahrah Al Nahyan: अबू धाबी के शाही परिवार से जुड़ी महराह अल नहयान ने मंगलवार को लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में बच्चों की उपेक्षा (Child Neglect) के मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया। जून 2026 में पश्चिमी लंदन में वह कोकीन के अत्यधिक सेवन के बाद सड़क पर बेहोश पाई गई थीं। उस समय उनके पास तीन साल का एक बच्चा बिना किसी देखरेख के नंगे पैर खेल रहा था। पास से गाड़ियां गुजर रही थीं, जिससे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए।

क्यों चर्चा में आईं महराह अल नहयान?

घटनास्थल पर महराह के पास एक व्यक्ति भी बेहोश पड़ा मिला था। इस मामले के सामने आने के बाद महराह अल नहयान चर्चा में आ गईं। अदालत ने उन्हें दो साल के कम्युनिटी ऑर्डर की सजा सुनाई है। इसमें पुनर्वास से जुड़ी शर्तें भी शामिल हैं। इसके अलावा, उन पर 8000 डॉलर (7.6 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि महराह अल नहयान को हर महीने 8000 यूरो का भत्ता मिलता है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 10.10 लाख रुपये बताई गई है।

कोकीन सेवन और पुलिस की जांच में क्या सामने आया?

  • रिपोर्ट के मुताबिक, महराह अल नहयान ने स्वीकार किया था कि उन्होंने घटना से कुछ दिन पहले कोकीन का सेवन किया था।
  • कोकीन को ब्रिटेन में 'क्लास ए' ड्रग की श्रेणी में रखा गया है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो अधिकारियों को महराह के पास ड्रग्स से जुड़ी कुछ चीजें मिलीं।
  • हालांकि, वहां कोई अवैध नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। होश में आने के बाद महराह ने पुलिस से सवाल किया, "यह कोई कसाईखाना तो नहीं है, आप लोग इतनी परवाह क्यों कर रहे हैं? आप लोग इतने परेशान क्यों हैं?"
  • इस घटना के बाद महराह को ड्रग की लत के इलाज के लिए सरे के वोकिंग स्थित 'प्रायरी क्लिनिक' में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें नशे की लत से उबरने के लिए उपचार दिया गया।

महराह अल नहयान ने जुर्म कबूला, वकील ने क्या कहा?

  • महराह अल नहयान ने बीते मंगलवार को लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में बच्चों की उपेक्षा के मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
  • अदालत में उनका बचाव करने वाले वकील स्टीफन वुलो ने कहा कि महराह ने अपनी गलती पर काफी पछतावा जताया है।
  • वकील के मुताबिक, महराह ने अपनी लत से बाहर निकलने के लिए पक्का इरादा दिखाया है।
  • उनके वकीलों ने अदालत को बताया कि वह तीन महीने के ड्रग एडिक्शन ट्रीटमेंट प्रोग्राम के सभी चरण पूरे करना चाहती हैं। यह कार्यक्रम इसी महीने खत्म होने वाला है।

महराह अल नहयान कौन हैं? अबू धाबी के शाही परिवार से क्या है रिश्ता?

  • 32 साल की महराह अल नहयान के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • वह शादी के जरिए अबू धाबी के शाही परिवार से जुड़ी हैं।
  • अल नहयान परिवार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे बड़े अमीरात अबू धाबी पर शासन करता है।
  • 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, अल नहयान परिवार की कुल संपत्ति लगभग 300 अरब डॉलर बताई जाती है।
  • इस वजह से इसे दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में गिना जाता है।

रिहैब के बाद महराह अल नहयान क्या करेंगी?

महराह अल नहयान के वकीलों के अनुसार, वह इलाज पूरा होने के बाद भी अपनी रिकवरी पर ध्यान देना चाहती हैं। उनकी योजना है कि वह रिहैब क्लिनिक के पास एक घर किराए पर लें। इसके अलावा, वह ट्रीटमेंट प्रोग्राम पूरा होने के बाद 'नारकोटिक्स एनोनिमस' (Narcotics Anonymous) से जुड़ने के लिए डे पेशेंट के रूप में क्लिनिक में आना-जाना जारी रखना चाहती हैं। नारकोटिक्स एनोनिमस एक ऐसा सहायता समूह है, जहां नशे की लत से उबरने की कोशिश कर रहे लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CJP Protest: कॉकरोचों के प्रोटेस्ट से हर दिन कितना नुकसान? गरीबों की रोजी-रोटी पर सख्त दिखा SC
Delhi CP Shutdown: NDMC की पाबंदी पड़ सकती है भारी? CJP तिरंगा यात्रा से पहले सुप्रीम कोर्ट सख्त!