कौन हैं नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा भाटेले? जानिए परिवार और उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

Published : Sep 21, 2026, 10:55 AM ISTUpdated : Sep 21, 2026, 11:44 AM IST
Neem Karoli Baba Daughter

सार

Who is Neem Karoli Baba Daughter Girija Bhatele: : नीम करोली बाबा की बेटी कौन हैं गिरिजा भाटेले? फिल्मों से लेकर पैतृक विरासत तक, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें। इन दिनों सुर्खियों में क्यों हैं। पूरी डिटेल पढ़ें।

Neem Karoli Baba Daughter: नीम करोली बाबा यानी महाराज जी को आज देश-दुनिया में एक महान आध्यात्मिक गुरु के रूप में याद किया जाता है। कैंची धाम से लेकर अमेरिका तक उनके भक्तों की लंबी फेहरिस्त है। फिल्म हनुमान अंश की सफलता ने नीम करोली बाबा की कहानी से हर किसी को परिचित करा दिया है। लेकिन बाबा की आध्यात्मिक पहचान के साथ उनकी एक पारिवारिक जिंदगी भी थी। इसी परिवार की वजह से इन दिनों उनकी बेटी गिरिजा भाटेले एक बार फिर चर्चा में हैं। जानिए नीम करोली बाबा के परिवार और उनकी बेटी बेटी गिरिजा भाटेले कौन हैं?

नीम करोली बाबा: गृहस्थ जीवन से संन्यास तक का सफर

नीम करोली बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में लक्ष्मण नारायण शर्मा के रूप में हुआ था। उपलब्ध जीवनी संबंधी स्रोतों के मुताबिक उनका विवाह हुआ था और उनके परिवार में संतानें भी थीं। बाद में उनका जीवन आध्यात्मिक साधना, हनुमान भक्ति और सेवा को समर्पित हो गया। 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उनका निधन हुआ।

गिरिजा भाटेले कौन हैं?

नीम करोली बाबा के पारिवारिक जीवन को लेकर हाल के वर्षों में कई रिपोर्टें सामने आई हैं। इनमें उनकी बेटी का नाम गिरिजा देवी जबकि शादी के बाद गिरिजा भाटेले बताया गया है। हालांकि, उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तों को लेकर ऑनलाइन उपलब्ध जानकारियों में एकरूपता नहीं है।

ये भी पढ़ें- नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार रो पड़ीं अम्मा जी

बाबा की बेटी अब क्यों हैं सुर्खियों में?

गिरिजा भाटेले को हाल में फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी चर्चा के दौरान मीडिया में जगह मिली। फिल्म की निर्माता रागिनी सोना ने बताया कि उन्होंने रिलीज से पहले गिरिजा जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। भारतीय एक्सप्रेस और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता ने यह भी बताया कि गिरिजा जी ने फिल्म देखी और भावुक हुईं। यह दिलचस्प इसलिए भी है क्योंकि गिरिजा भाटेले खुद सार्वजनिक जीवन में किसी बड़े आध्यात्मिक मंच या प्रचार के लिए जानी जाने वाली शख्सियत नहीं हैं। उनकी पहचान मुख्य रूप से नीम करोली बाबा की बेटी के रूप में सामने आती रही है।

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Collection Day 45: 7वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' का धुरंधर रिकॉर्ड, बनी नं. 1 फिल्म

अकबरपुर की विरासत से भी जुड़ा है नाम

गिरिजा भाटेले का नाम नीम करोली बाबा के पैतृक घर से जुड़े हालिया विवाद में भी सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अकबरपुर स्थित बाबा के पैतृक आवास का प्रबंधन श्री नीम करोली महाराज ट्रस्ट से जुड़ा है और ट्रस्ट की अध्यक्षता गिरिजा देवी भाटेले के पास बताई गई है। इसी संपत्ति को लेकर बाबा की पोतियों और ट्रस्ट के बीच विवाद की जांच के लिए प्रशासन ने समिति गठित की थी। यानी गिरिजा भाटेले की भूमिका सिर्फ पारिवारिक पहचान तक सीमित नहीं है। वह नीम करोली बाबा से जुड़ी विरासत और उनके पैतृक घर से जुड़े मामलों में भी दिखाई देती हैं।

यही वजह है कि बाबा की बेटी गिरिजा भाटेले की कहानी लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी हुई है, एक तरफ उनके पिता की विशाल आध्यात्मिक विरासत है, तो दूसरी तरफ वह परिवार और उस विरासत से जुड़े वास्तविक जीवन का अपेक्षाकृत शांत चेहरा हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Hormuz Crisis: जहां से गुजरते थे 125 जहाज, अब सिर्फ 12 ही निकल रहे! ईरान जंग के बीच चौंकाने वाला डेटा
IIT Bombay : एग्जाम, ChatGPT या प्रोफेसर का टॉर्चर, कैसे हुई छात्र साहिल की मौत? जानें पूरी कहानी