Asian Games 2026: कौन हैं वरुण सान्याल? बिना खेले हुए बाहर, PM मोदी से है खास कनेक्शन

Published : Sep 20, 2026, 09:30 PM IST
Indian MMA Fighter Varun Sanyal Pulls Out Of Asian Games Due To Health Issues

सार

Varun Sanyal MMA fighter : जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत को बड़ा झटका लगा है। 77 किलोग्राम कैटेगरी के एमएमए (MMA) फाइटर वरुण सान्याल बिना खेले ही बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली: जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स से भारत के लिए एक बुरी खबर है। 77 किलोग्राम कैटेगरी में भारत के एमएमए (MMA) फाइटर वरुण सान्याल ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। दरअसल, रविवार को उन्हें क्वार्टर फाइनल से पहले मेडिकली अनफिट घोषित कर दिया गया।अपने क्रूज अकोमोडेशन के सॉना (sauna) में उन्हें अचानक ऐंठन और बदन दर्द की शिकायत हुई थी।

जानिए क्यों अचानक बिगड़ी तबीयत

बता दें कि मुकाबले के लिए वजन कम करने के दौरान सौना बाथ लेने में वरुण सान्याल की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उनका मेडिकल चेकअप हुआ और एहतियात के तौर पर ब्लड टेस्ट भी कराए गए, जिनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई। लेकिन रविवार सुबह भी वरुण को कॉम्बैट स्पोर्ट्स (फाइट) के लिए अपनी फिटनेस सही नहीं लगी। ऐसे में उन्होंने अपने कोच से बात की और मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए इवेंट से हटने का फैसला किया।

कौन हैं वरुण सान्याल..

  • आपको बता दें कि एशियन गेम्स के स्क्वॉड में शामिल दो भारतीय एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर्स में से वरुण एक हैं। उन्होंने जनवरी 2026 में चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • वहीं, भारत की दूसरी एमएमए फाइटर सुचिका तरियाल ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है। अब वो महिलाओं के 60 किलोग्राम इवेंट के सेमीफाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

वरुण सन्याल का PM मोदी से है क्या कनेक्शन?

  • बता दें कि MMA फाइटर वरुण सान्याल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के बेटे हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वरुण सान्याल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है।
  • गौरतलब है कि एशियन गेम्स जैसे बड़े कॉन्टिनेंटल इवेंट में एमएमए (MMA) पहली बार शामिल किया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मटर ₹2000, करेला-गाजर ₹600, वायरल वीडियो में सब्जियों के रेट सुन आ जाएगा पसीना
अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप के एक्टिंग डेब्यू पर क्या कहा? बोलीं- 'बहुत क्यूट लग रहे हैं'