Rahul Gandhi की गोद में किसका बच्चा, सीने से चिपकाए 'पापा' की तरह किया दुलार!

Published : Feb 08, 2026, 11:45 AM IST

Rahul Gandhi Photo Viral with Child : लोकसभा नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे वह एक छोटे बच्चे को छाती से लगाए नजर आ रहे हैं। 

PREV
15

राहुल गांधी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। चाहे फिर बात पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब को लेकर हो या फिर अमेरिका ट्रेड डील का मामला हो। लेकिन इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें वह एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ इस बच्चे को दुलार किया, बल्कि उसको अपने हाथ से चॉकलेट भी खिलाया।

25

इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से एक छोटा बच्चा राहुल गांधी के सीने से लिपटा हुआ है। मासूम को गोद में लिए तस्वीर और वीडियो खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया हुआ है। इन फोटोज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

35

राहुल गांधी की बच्चे को गोद में लिए कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा 'देखभाल करने वाले हाथों में, भविष्य सुरक्षित महसूस होता है' इस फोटो के बहाने कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला भी बोला है।

45

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जिसमें आदिवासियों ने कहा-मोदी सरकार पूंजीपतियों के फायदे के लिए आदिवासियों का हक छीन रही है, उनके जल-जंगल-जमीन पर कब्जा कर रही है। लेकिन ये तानाशाह सरकार याद रखे, हम आदिवासियों के साथ खड़े हैं, उनके अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ेंगे।

55

राहुल गांधी की गोद में जो बच्चा लिया हुआ वह मासूम तस्वीर में नजर आ रहे आदिवासी पति पत्नी का है। जो अपने जन प्रतिनिधि के साथ जन-जंगल और जमीन की समस्या लेकर दिल्ली पहुंचे थे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories