दो राज्यों में हार, फिर यशोधरा राजे सिंधिया का ये बयान... क्या BJP के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Published : Aug 04, 2026, 05:29 PM IST
yashodhara raje scindia

सार

Yashodhara Raje Scindia: मध्य प्रदेश और बिहार उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद वरिष्ठ नेता यशोधरा राजे सिंधिया का 'आत्म-मंथन का समय है' वाला पोस्ट चर्चा में है। जानिए दतिया और बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे, प्रशांत किशोर की जीत और इस पोस्ट के राजनीतिक मायने।

मध्य प्रदेश और बिहार के विधानसभा उपचुनावों के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ बरकरार रखी, तो दूसरी ओर बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बीजेपी को करारी शिकस्त देकर अपनी पार्टी जन सुराज की पहली चुनावी जीत दर्ज की। इन दोनों हार के अगले ही दिन बीजेपी की वरिष्ठ नेता और चार बार की विधायक रहीं यशोधरा राजे सिंधिया का एक छोटा-सा सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिर्फ एक लाइन लिखी— "आत्म-मंथन का समय है।" पोस्ट भले ही संक्षिप्त था, लेकिन चुनावी नतीजों के तुरंत बाद आने के कारण इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

दो उपचुनावों की हार के बाद क्यों चर्चा में आया सिंधिया का पोस्ट?

यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने पोस्ट में किसी नेता, चुनाव या राज्य का नाम नहीं लिया। हालांकि, यह संदेश ऐसे समय आया है जब बीजेपी को लगातार दो अहम विधानसभा उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी नतीजों के बाद संगठन और रणनीति पर समीक्षा की जरूरत को लेकर यह पोस्ट महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, सिंधिया ने इस पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की है, इसलिए इसे आधिकारिक पार्टी रुख के बजाय उनकी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें: हाथ में CM योगी की तस्वीर... फिर विधानसभा में हुआ ऐसा कि विधायक सचिन यादव हो गए निलंबित

दतिया में कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, बीजेपी पीछे रह गई

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज करते हुए सीट को बरकरार रखा। उन्हें 66,757 वोट (42.39 प्रतिशत) मिले, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट (38.57 प्रतिशत) प्राप्त हुए। जीत का अंतर 6,016 वोट रहा।

आज़ाद समाज पार्टी के दामोदर यादव 22,527 वोट (14.30 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मतगणना के शुरुआती दौर से ही कांग्रेस बढ़त बनाए रही। नौवें राउंड तक बढ़त 9,519 वोट पहुंच गई थी। बाद के चरणों में बीजेपी ने अंतर कम जरूर किया, लेकिन कांग्रेस को पीछे नहीं छोड़ सकी।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 18,953 वोटों से हराया। 31 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 44,250 वोट प्राप्त हुए। आरजेडी की रेखा गुप्ता 14,085 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

यह जन सुराज पार्टी की पहली चुनावी जीत मानी जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम औपचारिक घोषणा का इंतजार था। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक फैसले का सम्मान करती है और जनता के जनादेश को स्वीकार करती है।

क्या बीजेपी की रणनीति पर उठने लगे हैं सवाल?

मध्य प्रदेश और बिहार के इन दोनों उपचुनावों के नतीजों ने बीजेपी की चुनावी रणनीति पर नई बहस छेड़ दी है। ऐसे समय में यशोधरा राजे सिंधिया का "आत्म-मंथन का समय है" वाला संदेश राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि उनका इशारा सिर्फ उपचुनावों के नतीजों की ओर था या पार्टी के व्यापक संगठनात्मक और चुनावी प्रदर्शन की ओर। लेकिन इतना तय है कि एक पंक्ति का यह पोस्ट अब राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे चुका है।

यह भी पढ़ें: OMR से लेकर गिरफ्तारी तक... JPSC में आखिर क्या-क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन पढ़िए

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajya Sabha में भयानक बवालः भिड़ गए Kiren Rijiju और Mallikarjun Kharge !
OMR से लेकर गिरफ्तारी तक... JPSC में आखिर क्या-क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन पढ़िए