Junior Women's Hockey World Cup 2021: भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, 18 सदस्यीय टीम की कमान लालरेमसियामी को

Published : Nov 15, 2021, 09:42 PM ISTUpdated : Nov 15, 2021, 10:32 PM IST
Junior Women's Hockey World Cup 2021: भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, 18 सदस्यीय टीम की कमान लालरेमसियामी को

सार

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2021 (Junior Women's Hockey World Cup 2021)  के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) की घोषणा कर दी है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2021 (Junior Women's Hockey World Cup 2021)  के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) की घोषणा कर दी गई है। वर्ल्ड कप का आयोजन दिसंबर माह में दक्षिण अफ्रीका में होगा। हॉकी इंडिया (Hockey India) की जूनियर चयन समिति ने  18 सदस्यीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। भारतीय टीम की कप्तानी लालरेमसियामी को सौंपी गयी है, जबकि इशिका चौधरी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 

झारखंड हॉकी के प्रमुख भोलानाथ सिंह ने बताया, "भारतीय टीम 28 नवंबर को इस प्रतियोगिता में भाग लेने को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। इस टीम में झारखंड की जिन तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, उनमें सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग के नाम शामिल हैं। तीनों ही झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं। इनमें से सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में भारतीय महिला टीम में भी शामिल थीं।"  

कैंप में से चुने गए 18 खिलाड़ी:  

जूनियर भारतीय टीम के 28 खिलाड़ियों का विशेष कैंप बेंगलुरू में चल रहा था, जिसमें से 18 खिलाड़ियों को चुना गया है। इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को 4 पूल में बांटा गया है। पूल-ए में नीदरलैंड, कोरिया, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं पूल-बी में इंग्लैंड, बेल्जियम, कनाडा और उरुग्वे शामिल हैं। पूल-सी में अर्जेंटीना, भारत, जापान और रूस की टीमें हैं। इसके अलावा पूल-डी में जर्मनी, स्पेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं।

भारत का पहला मैच रूस के खिलाफ: 

भारतीय टीम 6 दिसंबर को रूस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। राउंड रॉबिन लीग में अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम 7 दिसंबर को वह गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना करेगी। अपने तीसरे मैच में भारतीय टीम 9 दिसंबर को जापान से भिड़ेगी। नॉकआउट मैच 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे। 

भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है: 

लालरेमसियामी (कप्तान), इशिका चौधरी (उपकप्तान), बिचु देवी खरीबाम (गोलकीपर), खुशबू (गोलकीपर), अक्षता अबसो ढेकाले, प्रियंका, मरीना लालरामनघाकी, अजमीना कुजूर, बलजीत कौर, रीत, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका,मुमताज खान, संगीता कुमारी और जीवन किशोरी टोप्पो। 

यह भी पढ़ें: 

ICC ने बाबर आजम को बनाया T20 World Cup 2021 टीम का कप्तान, शर्मनाक बात- टीम में इंडिया का एक भी खिलाड़ी नहीं

Womens ODI: महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बनीं स्टेफनी टेलर

IPL की रनरअप टीम से भी कम मिली T20 World Champion Austrailia को Prize Money

T20 World Cup : रिकॉर्ड रन चेज से लेकर सबसे ज्यादा रन बनाने तक लगी रिकॉर्ड की झड़ी 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स