पेंग शुआई यौन शोषण केस, Women's Tennis Association ने स्थगित किए चीन में टूर्नामेंट

Published : Dec 02, 2021, 06:16 AM IST
पेंग शुआई यौन शोषण केस, Women's Tennis Association ने स्थगित किए चीन में टूर्नामेंट

सार

चीन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की सुरक्षा को लेकर भारत के महिला टेनिस संघ ने चीन में होने वाले सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिया है।

नई दिल्ली। चीन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई (Peng Shuai) की सुरक्षा को लेकर भारत के महिला टेनिस संघ (Women's Tennis Association) ने चीन में होने वाले सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिया है।

WTA के मुख्य कार्यकारी स्टीव साइमन ने कहा कि मैं वहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए कैसे कह सकता हूं जब पेंग शुआई को स्वतंत्र रूप से संवाद करने की अनुमति नहीं है। उसपर यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन करने का दबाव डाला गया है। मैं उन जोखिमों के बारे में चिंतित हूं जिनका हमारे खिलाड़ियों और कर्मचारियों को सामना करना पड़ सकता है अगर हम 2022 में चीन में कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

लापता हैं पेंग
बता दें कि पेंग शुआई ने चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस खबर के बाहर आते ही पूरे टेनिस जगत में हड़कंप मच गया था। पेंग शुआई अचानक से लापता हो गईं हैं। उनके बारे में कहीं कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि चीनी सरकार के इशारे पर उनको अगवा किया गया है। 

पेंग के सपोर्ट में उठ रही आवाज
इस मामले की गंभीरता को कम करने के लिए और भटकाने के लिए पेंग के ऑफिशियल मेल आईडी से उनके सुरक्षित होने का दावा किया गया है। लेकिन ये किसी को नहीं पता है कि आखिर पेंग शुआई हैं कहां? दुनियाभर के टेनिस प्रेमियों ने इस मामले में पेंग के सपोर्ट में आवाज उठाई है। 

लेकिन जैसा कि चीन में होता आया है सरकार या सरकारी नुमाइंदों के खिलाफ चीन में बोलने की आजादी नहीं है इस मामले में दबाने में पूरा सरकारी तंत्र जुट गया। सरकार ने मीडिया को इस मामले से दूर रहने के सख्त निर्देश दे दिए। साथ ही इस मामले से जुड़ी किसी भी खबर के प्रकाशन पर भी रोक लगा दी गई। 
  
ये भी पढ़ें

Omicron: कोरोना के नए वैरिएंट की चपेट में आया अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका से लौटा था संक्रमित

Omicron: 23 देशों में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट, WHO ने किया डराने वाला दावा

पुतिन की दिल्ली यात्रा के दौरान AK-203 सौदे पर भारत-रूस करेंगे साइन

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका