कर्नाटक: बस स्टैंड पर लड़की से बात कर रहे मुस्लिम युवक की पिटाई, पीड़ित पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

कर्नाटक के एक बस स्टैंड पर हिंदू लड़की को परेशान करने पर 20 साल के मुस्लिम युवक कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में गुरुवार(5 जनवरी) को हुआ। पीड़ित हाफीद की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों पर FIR दर्ज की है।

Amitabh Budholiya | Published : Jan 7, 2023 5:44 AM IST / Updated: Jan 07 2023, 11:17 AM IST

बेंगलुरु(Bengaluru). कर्नाटक के एक बस स्टैंड पर हिंदू लड़की को परेशान करने पर 20 साल के मुस्लिम युवक कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में गुरुवार(5 जनवरी) को हुआ। पीड़ित हाफीद की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों पर FIR दर्ज की है। हालांकि लड़की शिकायत पर हाफिद के खिलाफ पॉक्सो (Pocso- (Protection of Children from Sexual Offences) का मामला दर्ज किया गया है।


सुब्रमण्य केएसआरटीसी बस स्टैंड के पास 17 वर्षीय लड़की से बात करने के लिए हाफीद के रूप में पहचाने गए व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों की मुलाकात एक साल पहले सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और दोनों अक्सर बस स्टॉप पर मिलते थे। 5 जनवरी को जब वे दोनों बस स्टैंड पर बात कर रहे थे, तो लोगों के एक समूह ने अचानक जीप में उसका अपहरण कर लिया और उसे मारने के लिए सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि पीड़ित को चाकू की नोंक पर धमकी भी दी कि वह लड़की के पास दोबारा न दिखे।

पीड़ित ने सुब्रमण्य पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 324, 307, 365, 143, 147 और 149 के तहत 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

हालांकि एक दिन बाद लड़की के पिता ने हाफीद के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज कराया।आरोप लगाया कि उसने लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार, “उस व्यक्ति ने बस स्टैंड पर लड़की से उसका फोन नंबर मांगा। मना करने पर उसने उसके साथ छेड़खानी और धमकी देने की कोशिश की। नाबालिग के पिता ने कहा कि घर आने पर लड़की सदमे में थी और घटना के बारे में बात नहीं कर सकी। इसलिए शिकायत एक दिन बाद की गई। पुलिस ने हाफीद के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (बी), 506 और धारा 12 पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की।


यह मामला अगस्त, 2022 में सामने आया था। कर्नाटक के मंगलुरु में कॉलेज के सात छात्रों ने अपने मुस्लिम कॉलेज के साथी को एक सुनसान इलाके में एक हिंदू लड़की के साथ पाकर कथित तौर पर लाठी और बेंत से पीटा। पुलिस ने इसमें मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे फिर से लड़की से बात न करने की धमकी भी दी। एसपी ऋषिकेश सोनवणे ने बताया था, "दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया में हिंदू समुदाय की एक लड़की से दोस्ती करने पर कॉलेज के साथियों ने एक मुस्लिम छात्र मोहम्मद सनीफ की पिटाई की। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।" 

यह भी पढ़ें
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार, एक दिन पहले गई थी नौकरी
6 महीने पहले भी किसी कार ने अंजलि को मारी थी टक्कर, 2 साल पहले हुआ था ब्रेकअप, क्यों मिस्ट्री बनी सहेली?

 

Share this article
click me!