
पणजी: उत्तरी गोवा के एक निवासी को अपनी बीमार पत्नी को कथित तौर पर जिंदा दफनाकर उसकी हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तुकाराम शेटगांवकर (46) ने अपनी बीमार पत्नी तन्वी (44) को बिचोलिम तालुक के नरवेम गांव में तिल्लारी सिंचाई परियोजना के निर्माण स्थल पर कथित रूप से जिंदा दफना दिया था। आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ श्रमिकों ने महिला का शव बरामद किया। आरोपी ने श्रमिकों को उस स्थल पर काम करने से रोका था, जहां उसने पीड़िता को बुधवार को दफनाया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी छोटे-मोटे काम करके आजीविका कमाता था। उसने अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी क्योंकि वह उसके इलाज पर होने वाला खर्च वहन नहीं कर पा रहा था।
उन्होंने बताया कि बिचोलिम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत छुपाने) के तहत मामला दर्ज किया है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
(प्रतिकात्मक फोटो)
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.