Uttarakhand Chunav 2022 : BJP के नहले पर Congress का दहला, MLA धन सिंह नेगी ने थामा 'हाथ'

Published : Jan 27, 2022, 03:54 PM ISTUpdated : Jan 27, 2022, 07:04 PM IST
Uttarakhand Chunav 2022 : BJP के नहले पर Congress का दहला, MLA धन सिंह नेगी ने थामा 'हाथ'

सार

टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकट कटने से धन सिंह नेगी नाराज चल रहे थे। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।  

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत चुनाव से पहले पल-पल बदल रही है। गुरुवार को बीजेपी (BJP) के नहले पर कांग्रेस (Congress) ने दहला चल दिया है। एक तरफ किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा तो वहीं कुछ ही घंटो बाद टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी (Dhan Singh Negi) ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकट कटने से धन सिंह नेगी नाराज चल रहे थे। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

बीजेपी पर बरसे नेगी
कांग्रेस में शामिल होने के बाद धन सिंह नेगी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने उन्हें पहले आश्वासन दिया मगर अब उनके टिकट को भी काट दिया और पार्टी में दूसरे दल के नेता को शामिल कर लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकट को लेकर बड़ी डील हुई है।

सुबह किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल
बता दें इससे पहले गुरुवार सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उपाध्याय के टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि धन सिंह नेगी को कांग्रेस किशोर उपाध्याय के सामनेउतार सकती है। हाल ही में बीजेपी ने हरक सिंह रावत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली। 21 जनवरी को हरक सिंह रावत और उनकी बहू कांग्रेस में शामिल हुए।

14 फरवरी को होगी वोटिंग
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव में जीत हासिल करने बीजेपी-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत सभी दल हर दांव आजमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Uttarakhand Chunav 2022 : BJP में शामिल होते ही Congress पर बरसे किशोर उपाध्याय, जानिए क्या कहा

इसे भी पढ़ें-Uttarakhand Chunav 2022 : आखिरकार बदल गई Harish Rawat की सीट, अब रामनगर नहीं यहां से लड़ेंगे चुनाव

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग