ऐसा पहली बार, जब देश के तीन-तीन मुख्यमंत्रियों का जन्मदिन एक साथ आज, तो PM Modi ने यूं दी CM चन्नी को बधाई

Published : Mar 01, 2022, 07:02 PM ISTUpdated : Mar 01, 2022, 07:07 PM IST
ऐसा पहली बार, जब देश के तीन-तीन मुख्यमंत्रियों का जन्मदिन एक साथ आज, तो PM Modi ने यूं दी CM चन्नी को बधाई

सार

देश के इतिहास में मंगलवार 1 मार्च का दिन खास बन गया है, क्योंकि पहली बार तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जन्मदिन एक ही दिन मनाया जा रहा है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल हैं। 

चंडीगढ़. देश के इतिहास में मंगलवार 1 मार्च का दिन खास बन गया है, क्योंकि पहली बार तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जन्मदिन एक ही दिन मनाया जा रहा है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों नेताओं को जन्मदिन की बधाई दी है।

चन्नी के लिए पीएम मोदी यूं दी बधाई
चरणजीत सिंह चन्नी को अन्य नेताओं की ओर से भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" 1 मार्च 1963 को जन्में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी 59 साल के हो गए हैं। वह पिछले साल सितंबर में पंजाब के पहले एससी मुख्यमंत्री बने थे। 

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव के नतीजे तय करेंगे राज्यसभा में दबदबा, जिसकी बनेगी सरकार, वो केंद्र पर ऐसे बढ़ाएगा दबाव

'आप हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए रोल मॉडल'
इससे पहले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने भी ट्विटर पर सीएम चन्नी को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा कि आप हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए रोल मॉडल हैं। क्योंकि आपने लोगों के कल्याण और दलितों के कल्याण के लिए काम किया है।

चन्नी बोले- फिर मौका मिला तो दिन-रात एक कर दूंगा
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनकी हमेशा ही कोशिश रही है कि जब भी मौका मिले दूसरों की मदद करनी है। उन्होंने बताया कि वह समाज के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं। इस दिशा में वह लगातार काम भी कर रहे हैं।  उन्हें जो थोड़ा सा मौका मिला था, इस में उन्होंने वह करके दिखाया जो वह बहुत लंबे समय से सोच रहे थे। अब यदि उनकी सरकार फिर से सत्ता में आती है तो उन्होंने जो भी वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे। 

 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव में सट्‌टेबाजी टॉप ट्रेंड में: ज्यादातर बना रहे AAP की सरकार, कांग्रेस दूसरी पसंद, अकाली दल स्थिर

सीएम चन्नी का बस एक ही सपना, जो करना चाहते हैं पूरा
सीएम ने कहा कि उनका सपना है कि पंजाब में एक भी घर कच्चा नहीं होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले। लाइन में खड़े आखिरी आदमी तक विकास पहुंचे। यह उनकी कोशिश है, और इसे वह हर हालत में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी