पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने भगवंत मान, PM मोदी ने दी बधाई, कहा-हम मिलकर विकास के लिए काम करेंगे

खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह स्मारक के पीछे 13 एकड़ में बड़ा टेंट लगाया गया है। करीब चालीस हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा हाइवे और स्मारक के पीछे खेतों में 45 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है। समारोह में सुरक्षा के दृष्टि से 10 हजार जवानों की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पीली पगड़ी और साड़ी-स्टॉल पहनकर पहुंचे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 8:02 AM IST / Updated: Mar 16 2022, 05:31 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब (Punjab) को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया है। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उनकी कैबिनेट बना है। इसके साथ ही भगवंत मान के बेटे और बेटी भी इस समारोह में शामिल हुए। दोनों लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका से यहां पहुंचे। भगवंत मान की मां और बहन भी शपथ ग्रहण समारोह की साक्षी बनी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भगवंत मान को बधाई दी है।  उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा- हम पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

यह आम आदमी की सरकार - मान
शपथ लेने के बाद पंजाब के नए सीएम भगवंत मान ने इस समारोह में आने वालों को तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कैबिनेट यहां बैठी है। सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम आए हैं। यहां पंजाब के विधायक बैठें, जिन्होंने बहुत अच्छी जीत हासिल की। यहां होने की खास वजह है, ये भगवंत सिंह का गांव है। ये गांव मेरे लिए नया नहीं है। मैं यहां कई बार आया हूं। जनता ने जो प्यार दिया है, उसे उतारने के लिए कई जन्म लेने पड़ेंगे।

तीन अलग-अलग मंच
शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग-अलग मंच तैयार किए गए। बीच में बने मंच पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य सचिव भी मंच पर मौजूद हैं। दाहिने मंच पर भगवंत मान के अलावा बाकी 91 विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं बाएं वाले मंच पर अरविंद केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई। खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह स्मारक के पीछे 13 एकड़ में बड़ा टेंट लगाया गया है। करीब चालीस हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा हाइवे और स्मारक के पीछे खेतों में 45 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है। समारोह में सुरक्षा के दृष्टि से 10 हजार जवानों की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पीली पगड़ी और साड़ी-स्टॉल पहनकर पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें-भगवंत मान की ताजपोशी : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ ग्रहण समारोह, एक लाख लोग बनेंगे गवाह

पहली बार शहीद के गांव में शपथ

पंजाब में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव में हुआ है। इससे पहले भगवंत मान ने लोगों से अपील किया था कि वे बड़ी से बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचे। जिसका असर भी देखने को मिला है। बता दें कि भगवंत मान ने पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और 45 हजार से अधिक वोटों से उन्होंने जीत हासिल की। अब वे मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पेशेवर हास्य कलाकार से अपना सफर शुरू किया। जुगून करेक्टर से वह राजनीति पर खूब व्यंग्य करते थे। बाद में उनका रूझान राजनीति में हो गया था। हालांकि वह अपना पहला विधानसभा चुनाव हार गए थे।
इसे भी पढ़ें-पंजाब के 'जुग्नू' की कहानी : कभी कॉमेडी शो में देखा था मंत्री बनने का सपना, आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

नया सवेरा होगा - भगवंत मान

अपने शपथ ग्रहण से पहले भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा- सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।

इसे भी पढ़ें-क्या है खट्कड़ कलां की कहानी जहां शपथ ग्रहण करने जा रहे भगवंत मान, कैसे पड़ा गांव का नाम,जानिए पूरी हिस्ट्री

इसे भी पढ़ें-पंजाब के नए CM भगवंत मान की सबसे हटकर तस्वीर, जिसे चंडीगढ़ के युवा ने 8 में बनाकर किया तैयार, देखिए गजब कलाकारी

Read more Articles on
Share this article
click me!