केजरीवाल का डांस, राहुल गांधी ने आंखें दिखाईं, AAP ने CM Face भगवंत मान पर ‘मस्त कलंदर’ का वीडियो पोस्ट किया

Published : Jan 18, 2022, 05:59 PM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 06:02 PM IST
केजरीवाल का डांस, राहुल गांधी ने आंखें दिखाईं, AAP ने CM Face भगवंत मान पर ‘मस्त कलंदर’ का वीडियो पोस्ट किया

सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगरूर से दो बार के सांसद भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। मंगलवार को AAP ने सीएम फेस का ऐलान करने के लिए एक फनी वीडियो भी पोस्ट किया है।

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगरूर से दो बार के सांसद भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। मंगलवार को AAP ने सीएम फेस का ऐलान करने के लिए एक फनी वीडियो भी पोस्ट किया है। AAP ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो 2007 में आई Heyy Babyy फिल्म का है। इसमें शाहरूख खान, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और विद्या बालन ने अभिनय किया है। फिल्म में दिल दा मामला है दिलबर.. मस्त कलंदर एक गाना है। आप के वीडियो में एक्टर्स की जगह नेताओं के चेहरे लगाए गए हैं। गाने में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रोल प्ले करते देखे जा रहे हैं। क्लिप में विद्या बालन को सीएम चेयर के तौर पर दर्शाया गया है।

 

38 सेकंड का वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद वायरल हो गया और इसे करीब 5 घंटे में 4.89 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। यानी एक घंटे में एक लाख से ज्यादा लोग देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। वीडियो के अंत में केक लेते सीन में भगवंत मान की ग्रैंड एंट्री होती है। भगवंत मान को पंजाब के आप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्होंने कहा- मैं हमेशा कहता हूं कि मैं एक सैनिक हूं। मैं हमेशा अपनी ड्यूटी करता रहूंगा। मान ने कहा- राजनीति में आने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। जब मैं कॉमेडी कर रहा था तो लोग मुझ पर हंस रहे थे। अब लोगों को मुझ पर भरोसा है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा और कहा- जब वे मुझे देखते हैं, तो वे रोते हैं और कहते हैं- हमें बचाओ।

मान को 93 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया
आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम ने मोहाली में पंजाब में सीएम फेस का ऐलान किया। केजरीवाल ने भी ट्विटर पर भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि AAP भगवंत मान के नेतृत्व में 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अगर पंजाब में आप को बहुमत मिलता है तो भागवत मान मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि आप ने सीएम प्रत्याशी के लिए एक मोबाइल नंबर शेयर किया था। जिसमें 22 लाख से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की और 93 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान को सीएम फेस बनाने के लिए वोट किया। 3.36 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में भी वोट किया।

भगवंत मान के CM Face बनने की Inside Story: पहले से लिखी स्क्रिप्ट पर सधे अंदाज में सियासी दांव खेल गए केजरीवाल

AAP का CM Face बनने के बाद भगवंत मान का पहला Exclusive Interview, पढ़ें मान के मन में क्या है पंजाब का फ्यूचर?

Punjab Election 2022 : केजरीवाल का ऐलान- भगवंत मान ही होंगे पंजाब में AAP के CM फेस, रेस में थे पांच दावेदार

Punjab Election 2022: गेमचेंजर की भूमिका निभाएगा हिंदू वोटर्स, जिस दल को मिलेगा साथ उसकी हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Punjab Election 2022: कौन हैं भगवंत मान, जिन्हें AAP ने बनाया CM Face, क्यों छोड़े थे पत्नी-बच्चे और परिवार?

Punjab Election 2022 : AAP का CM फेस बनने के बाद भगवंत मान ने बताया पांच साल का विजन, जानिए क्या कहा

CM कैंडीडेट के नाम की घोषणा होते ही रो पड़े भगवंत मान, केजरीवाल ने लगाया गले-देखें video

पिता थे स्कूल टीचर, लेकिन बेटा बना कॉमेडियन, जुगनू नाम से बुलाते घरवाले..अब AAP ने बनाया CM चेहरा..देखिए फोटोज

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन