AAP का CM Face बनने के बाद भगवंत मान का पहला Exclusive Interview, पढ़ें मान के मन में क्या है पंजाब का फ्यूचर?

पंजाब में विधानसभा चुनाव ( Punjab Assembly Election 2022) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को पंजाब में अपने CM फेस का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम की घोषणा की है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2022 10:51 AM IST / Updated: Jan 18 2022, 04:49 PM IST

मोहाली से मनोज ठाकुर
पंजाब में विधानसभा चुनाव ( Punjab Assembly Election 2022) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को पंजाब में अपने CM फेस का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम की घोषणा की है। काफी लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भगवंत मान पर केजरीवाल दांव खेलेंगे या नहीं, लेकिन मंगलवार को मोहाली में भगवंत मान के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान केजरीवाल ने मान को गले लगा लिया और मान की भी खुशी से आंखें भर आईं। AAP के सर्वे में पंजाब के 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत मान को पसंद किया। मान के नाम की जैसे ही घोषणा हुई तो उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसी शोर के बीच भगवंत मान ने Asianetnews Hindi के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के विकास को लेकर अपना विजन सामने रखा और सवालों के खुलकर जवाब दिए।

सवाल: पंजाब में आपका एजेंडा क्या रहेगा, सीएम बनते हैं तो क्या प्राथमिकता होगी? 
जवाब:
हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। जाहिर है पहले ही दिन से भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया जाएगा। इतना समृद्ध प्रदेश पंजाब भ्रष्टाचार की दीमक से जर्जर हो रहा है। पंजाब को मजबूत कर उसे विकास की नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। पंजाब में आज रेत माफिया, नशा माफिया के साथ सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार की जड़ गहरी हो गई है। इसे खत्म कर पंजाब को एक नई पहचान देने का काम किया जाएगा। 

सवाल: पंजाब का युवा और यहां का टैलेंट लगातार पलायन कर रहा है, उसे कैसे रोकेंगे?
जवाब:
हमारे राज्य में रोजगार देने की कोई कोशिश नहीं हुई। अब ऐसे में युवा यहां करेगा क्या? इसलिए वह विदेशों में जा रहा है। हम हर हाथ को काम देंगे, ताकि हमारे युवा विदेश में जाना तो छोड़ ही दें, जो युवा विदेश चले गए हैं, वे भी वापस अपने राज्य में आकर यहां काम करें। यही प्राथमिकता रहेगी।

सवाल: यह बात सुनने में जितनी अच्छी लगती है, हकीकत में क्या संभव है? 
जवाब:
बिल्कुल जी। हम हवा में वादे नहीं करते। पहले इसके लिए ग्राउंड पर काम करते हैं। बात को समझने की कोशिश करते हैं। इसके बाद उसे दूर करने की रणनीति बनाई जाती है। इसलिए हम दावे से कह सकते हैं कि जो बोला जा रहा है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे। इसमें किसी भी तरह का संशय नहीं होना चाहिए। 

सवाल: सीएम की घोषणा में क्या देरी नहीं हुई, आप इसके लिए कितना तैयार थे?
जवाब:
नहीं, लोगों से राय करना जरूरी था। इसलिए हमने पहले लोगों से राय ली। उन्होंने अपनी राय दी, इसके बाद ही सीएम चेहरे की घोषणा की गई। हमारे यहां जनता की राय चलती है। किसी भी बड़े निर्णय में कार्यकर्ताओं, समर्थकों से पूछा जाता है। इसके बाद निर्णय लिया जाता है। जहां तक मेरी तैयारी की बात है, दूसरी बार सांसद बना हूं। सिस्टम को अच्छे से समझता हूं। इसलिए किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

सवाल: लेकिन आम आदमी पार्टी के कुछ लोग तो यह आरोप लगा रहे हैं कि सब कुछ दिल्ली से तय होता है?
जवाब:
इस तरह के आरोपों में कुछ भी सच नहीं है। इस तरह के आरोप वह लोग लगा रहे हैं जिनका स्वार्थ पूरा नहीं हो पाता। जैसा कि मैंने पहले ही बोला था- पार्टी में बड़ा निर्णय सभी की सहमति से लिया जाता है। इसलिए यह कहना सही नहीं है। 

सवाल: यदि ऐसा है तो फिर बाहर से आए उम्मीदवारों को टिकट कैसे दे दिया?
जवाब:
नहीं, हमने सर्वे कराया। इसके बाद जो भी नाम सर्वे में सामने आया, उसे टिकट दिया गया है। यह जरूरी नहीं कि जो आपके साथ काम कर रहा है, उसे टिकट दिया जाए। हमने सोच-समझ कर पूरा होमवर्क करके ही टिकट देने का निर्णय लिया है।

Punjab Election 2022 : केजरीवाल का ऐलान- भगवंत मान ही होंगे पंजाब में AAP के CM फेस, रेस में थे पांच दावेदार

Punjab Election 2022: गेमचेंजर की भूमिका निभाएगा हिंदू वोटर्स, जिस दल को मिलेगा साथ उसकी हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Punjab Election 2022: कौन हैं भगवंत मान, जिन्हें AAP ने बनाया CM Face, क्यों छोड़े थे पत्नी-बच्चे और परिवार?

Punjab Election 2022 : AAP का CM फेस बनने के बाद भगवंत मान ने बताया पांच साल का विजन, जानिए क्या कहा

CM कैंडीडेट के नाम की घोषणा होते ही रो पड़े भगवंत मान, केजरीवाल ने लगाया गले-देखें video

पिता थे स्कूल टीचर, लेकिन बेटा बना कॉमेडियन, जुगनू नाम से बुलाते घरवाले..अब AAP ने बनाया CM चेहरा..देखिए फोटोज

Read more Articles on
Share this article
click me!