चंडीगढ़ में केजरीवाल बोले- दिल्ली जैसी सरकार पंजाब में देंगे, विजय मार्च में लोगों का धन्यवाद देने आया हूं

केजरीवाल का विजय मार्च सेक्टर 22 स्थित होटल अरोमा से पूरे शहर में निकलेगा। इस मार्च के बाद केजरीवाल सभी 14 पार्षदों के साथ बैठक करेंगे और मेयर पद के लिए मंथन करेंगे। नगर निगम चुनाव के नतीजे 27 दिसंबर को जारी हुए थे, इनमें आप में 14, भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2021 6:24 AM IST / Updated: Dec 30 2021, 02:10 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation election) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत हासिल की है। उसके बाद से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। गुरुवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी जीत का जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh) पहुंच गए हैं। वे यहां विजय मार्च (Victory March) में शामिल हो रहे हैं और चंडीगढ़ की जनता का धन्यवाद कर रहे हैं। इसके अलावा, केजरीवाल पार्टी के जीतने वाले पार्षदों (AAP Ward Members) से मुलाकात करेंगे और मेयर के चुनाव (Mayor election) पर भी चर्चा करेंगे। आप ने यहां 35 वार्ड में से 14 पर जीत हासिल की थी।

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वे यहां करीब एक किमी लंबे रोड शो में शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में दिल्ली जैसी सरकार देंगे। लोगों ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति पर भरोसा किया है। पहले चुनाव में ही हमें जिता दिया। हम भरोसा देते हैं कि जैसे दिल्ली को संवारा है, उसी तरह चंडीगढ़ को भी संवारेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मेयर के बारे में जल्द बताएंगे। इस दौरान वह ट्रांसपोर्टर से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों का शुक्रिया अदा करने आया हूं। केजरीवाल का विजय मार्च सेक्टर 22 स्थित होटल अरोमा से पूरे शहर में निकलेगा। इस मार्च के बाद केजरीवाल सभी 14 पार्षदों के साथ बैठक करेंगे और मेयर पद के लिए मंथन करेंगे। नगर निगम चुनाव के नतीजे 27 दिसंबर को जारी हुए थे, इनमें आप में 14, भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं। जबकि शिअद एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

Latest Videos

 

मेयर के लिए चल रहा है जोड़-तोड़ का काम
आप नेता राघव चड्ढा का कहना था कि उनके 3 पार्षदों को भाजपा का समर्थन करने बदले मोटी रकम ऑफर की गई है। भाजपा ने 50 से 70 लाख रुपए की पेशकश की है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आप के कुछ पार्षद पहले ही अन्य पार्षदों के साथ संपर्क में थे। भाजपा भी यहां मेयर बनाने की कोशिश में लगी है।

केजरीवाल दूसरे दिन पटियाल जाएंगे, तीसरे दिन अमृतसर
केजरीवाल अपने दौरे के दूसरे दिन 31 दिसंबर को पटियाला पहुंचेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। केजरीवाल दोपहर 2 बजे श्री काली देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। उसके बाद वे ‘शांति मार्च’ का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान भी शामिल होंगे। इसके बाद केजरीवाल गुरुद्वारा श्री दुखवरन साहिब में मत्था टेकेंगे। यात्रा के अंतिम दिन यानी 1 जनवरी को केजरीवाल दोपहर 12 बजे अमृतसर के राम तीरथ मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। 

Punjab Election 2022: केजरीवाल पंजाब में मनाएंगे नया साल, 3 दिन में मास्टर स्ट्रोक लगाएंगे, ऐसा है प्लान

Punjab Election 2022: केजरीवाल का वकील कार्ड, बोले- AAP में शामिल हो जाओ, ये तीन क्या, हर मांगें पूरी करेंगे

Punjab Assembly Elections:केजरीवाल बोले- CM चन्नी पर रेत चोरी के आरोप, बताएं कैबिनेट में कितने रेत चोर और हैं?

Punjab Election: पंजाब में AAP को खड़ा करने वाले सुचा सिंह अकाली दल में शामिल, बोले- केजरीवाल धोखेबाज इंसान

Punjab Assembly Election: CM चन्नी बोले BJP पंजाब की दुश्मन, अकाली और कैप्टन भी मिले हुए हैं

Punjab Election: तिरंगा यात्रा में आए अरविंद केजरीवाल, हरसिमरत कौर ने कहा- चुनाव में झूठ वादे करने आए हो

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts