गजब शातिर हैं पंजाब की 2 बुजुर्ग महिलाएं: उम्र 70 और 65 साल, लेकिन कारनामे हैरान करने वाले, दर्ज हैं 67 केस

पंजाब पुलिस ने ऐसी दो शातिर बदमाश महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिन पर कई थानों में करीब  67 केस दर्ज हैं। दोनों की उम्र 70 और 65 साल है, लेकिन दोनों मिलकर कई अपराधिक काम कर चुकी हैं। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी।

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2022 6:10 AM IST / Updated: Apr 17 2022, 11:43 AM IST

चंडीगढ़. 60 साल की उम्र पार करने के बाद लोग बुजुर्ग की श्रेणी में आ जाते हैं। अक्सर इस आयू में सिर्फ आराम और भगवान का भजन होता है। लेकिन पंजाब से जो मामला सामने आया है वह हैरान करने वाला है। क्योंकि यहां 2 बुजुर्ग महिलाएं जिनकी उम्र 70 साल और 65 साल है, इसके बावजूद भी वह बड़े-बड़े अपराध करती हैं। यूं कहें कि पंजाब और चंडीगढ़ में अपराध की दुनिया में इन दोनों का बड़ा नाम है। जिन पर करीब 67 केस दर्ज हैं। पुलिस दोनों को काफी समय से तलाश कर रही थी। अब जाकर वह हाथ लगी हैं।

एक पर 33 तो दूसरी पर 34 केस हैं दर्ज
दरअसल, इन शातिर महिलाओं के नाम गुरमीतो उर्फ लक्ष्मी, और सत्या उर्फ प्रीतो है। जो पंजाब में चोरी, ठगी, स्नैचिंग, तस्करी, धोखाधड़ी 
जैसै कई अपराध कर चुकी हैं। क्राइम की यह जोड़ी कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर चुकी है।  गुरमीतो पर 33 और प्रीतो पर 34 केस दर्ज हैं। गुरमीतो पर 33 और प्रीतो पर 34 केस दर्ज हैं। दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। साथ उनसे पूछताछ की जा रही है।

Latest Videos

दोनों के अपराध सुन दंग रह गई पुलिस
बता दें की हाल ही में 13 अप्रैल को नवांशहर की 54 वर्षीय सुरजीत कौर ने अपना सोने का कड़ा चोरी होने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शक  के तौर पर दोनों का नाम लिखवाया था।  पीड़ित महिला ने बताया था कि वह अपने पति के साथ रुटीन चैकअप के लिए पीजीआई गई थी। बस स्टॉप र बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर मौजूद दो महिलाओं ने मेरा 16 ग्राम का सोने का कड़ा हाथ से चुरा लिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए एक स्पेशल टीम का गठन किया। इसके बाद छापेमारी कर दोनों शातिर बदमाश महिलाएं  गुरमीतो और प्रीतो को गिरफ्तार कर लिया। जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने कड़ा चोरी करने का गुनाह कबूल कर लिया। साथ और भी कई वारदातों का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें-स्टेटस पर फोटो के साथ लिखा माई स्वीट फैमिली, फिर पत्नी-बच्चे की हत्या कर किया सुसाइड, राजस्थान की दर्दनाक खबर

यह भी पढ़ें-क्लिनिक में महिला मरीजों के साथ मशहूर डॉक्टर करता था गंदा काम, 48 महिलाओं ने बताया चुंबन के अलावा और क्या किया

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों का एनकाउंटर, मुख्यमंत्री ने कहा- ये डबल इंजन सरकार का कमाल
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर