राजस्थान के सीकर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक युवक के फैसले ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपना पूरा परिवार खत्म कर लिया। पहले पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या की। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां नीमकाथाना सदर थाने के गांवड़ी गांव में एक युवक अपनी पत्नी व दो वर्षीय बच्चे की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। रात दस बजे घर में पत्नी व बच्चे का शव पलंग और पति का शव फंदे से झूलता मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवक ने पत्नी व बच्चे की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद ने आत्महत्या की। दुखद बात यह है कि मृतक ने एक दिन पहले ही अपने मोबाइल का स्टेटस बदलते हुए परिवार की फोटो लगाई थी। जिस पर लिखा था स्वीट फैमिली और अब इसी फैमिली को खत्म कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी और बच्चे का पलंग पर पड़ा था, पति फंदे पर लटका मिला
पुलिस ने तीनों के शव नीमकाथाना के राजकीय कपिल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस उप अधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि वारदात की जानकारी शनिवार रात करीब दस बजे लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव के निवासी संपत कुमावत (28) का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। जबकि पत्नी पूजा (28) और दो वर्षीय बेटे चीनू का शव पलंग पर पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने मकान सीज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई में करता है मजदूरी, होली पर आया था गांव
मृतक संपत कुमावत की पांच साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह मुंबई में मजदूरी करने चला गया था। पिछले महीने वह होली मनाने परिवार सहित गांव आया था। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक वह बिल्कुल सामान्य देखा गया। उसकी गांव में कोई दुश्मनी भी नहीं थी। शनिवार रात तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर ग्रामीणों ने उसका दरवाजा खटखटाया। संदेह हुआ तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

स्टेटस पर लिखा माई स्वीट फैमिली, सुबह दोस्तों के साथ की पार्टी
संपत ने घटना से एक दिन पहले अपने स्टेटस पर परिवार की फोटो भी लगाई थी। जिसमें उसने साथ में माई स्वीट फैमिली का कैप्शन लिखा था। इसके बाद भी उसने अपने स्टेटस चेंज किए लेकिन कोई भी संदेह पैदा करने वाला नहीं था। घटना के दिन शनिवार को भी सुबह उसने अपने दोस्तों को कोल्ड ड्रिंक पार्टी दी थी। दोपहर को बच्चे को साथ लेकर उसके लिए दूध भी लेने गया था। 

यह भी पढ़ें-गजब शातिर हैं पंजाब की 2 बुजुर्ग महिलाएं: उम्र 70 और 65 साल, लेकिन कारनामे हैरान करने वाले, दर्ज हैं 67 केस

यह भी पढ़ें-क्लिनिक में महिला मरीजों के साथ मशहूर डॉक्टर करता था गंदा काम, 48 महिलाओं ने बताया चुंबन के अलावा और क्या किया